मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले 673 इंस्पेक्टरों के तबादले, ट्रांसफर की लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए 673 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इन निरीक्षकों के तबादले जिले से बाहर किए गए हैं.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस महकमे में निचले स्तर के तबादलों की बड़ी सूची जारी हुई है. इस सूची में 673 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जो पुलिस अधिकारी लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ थे उन्हें दूसरे जिले में भेजा गया है.

विधानसभा चुनाव में जितनी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहती है, उतनी ही सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस महकमे की भी रहती है. इसी के चलते पुलिस महकमे में विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव किया गया है. जो पुलिस अधिकारी लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ थे उन्हें दूसरे जिले में भेजा गया है.

पुलिस द्वारा जारी की गई सूची में 673 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है. सभी पुलिस अधिकारी निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षक है. गौरतलब है कि निरीक्षकों की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी जिम्मेदारी रहती है. विदित है कि आईपीएस अधिकारियों की सूची पहले ही जारी हो चुकी थी. इसके बाद थाना प्रभारियों की सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा था. बुधवार को यह सूची जारी हो गई. 

3 साल पूरे होने पर हो गई जिले से रवानगी

मध्य प्रदेश के दिन जिन 673 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले हुए हैं. उनकी एक ही जिले में 3 साल से ज्यादा पदस्थ होने जा रही थी. विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें दूसरे जिले में पदस्थ कर दिया गया है. सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही नए जिले में अपनी आमद दे दे, ताकि कानून- व्यवस्था में किसी प्रकार का खलल पैदा ना हो. इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी पुलिस महकमे में काफी महत्वपूर्ण पद पर होते हैं. पूरे थाने और क्षेत्र की जवाबदारी उनके ऊपर रहती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!