लक्ष्‍मी बाई नगर स्‍टेशन पर 15 करोड़ की लागत से बनने वाले नए भवन का शिलान्यास, यहां मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

इंदौर: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के लक्ष्‍मी बाई नगर रेलवे स्‍टेशन पर इंदौर-देवास-उज्‍जैन खंड के दोहरीकारण कार्य के अंतर्गत प्रस्‍तावित नए स्‍टेशन भवन का शिलान्‍यास सांसद इंदौर शंकर लालवानी एवं पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा संपन्‍न हुआ. इस नवीन भवन का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है. जिसमें सभी आधुनिक यात्री सुविधाओं का समावेश किया जाएगा.

नवीन स्‍टेशन भवन में ग्राउंड एवं फर्स्‍ट फ्लोर सहित दो फ्लोर रहेंगे. इसके साथ ही लक्ष्‍मीबाई नगर स्‍टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, प्‍लेटफॉर्म कवर शेड का कार्य भी किया जाएगा.

रतलाम में किफायती भोजन और पैकेज्‍ड पेयजल की सुविधा शुरू

सामान्‍य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती भोजन और पैकेज्‍ड पीने के पानी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से पश्चिम रेलवे ने किफायती भोजन और पैकेज्‍ड पेयजल की सुविधा शुरू की है. किफायती भोजन, नाश्‍ता/कॉम्‍बो भोजन विस्‍तारित सेवा काउंटरों के माध्‍यम से प्रदान किया जाएगा जो सामान्‍य द्वितीय श्रेणी कोचों के पास प्‍लेटफार्मों पर तैनात किए जाएंगे. भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी के जलपान कक्ष (आरआर) और जन आहार  से की जाएगी. 

पश्चिम रेलवे पर रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन के साथ ही साथ मुम्‍बई सेंट्रल, राजकोट, सुरेंद्रनगर स्‍टेशनों पर भी किफायती भोजन और पैकेज्‍ड पेयजल की सुविधा प्रदान की जाएगी. इन काउंटरों को प्‍लेटफार्मों पर सामान्‍य द्वितीय श्रेणी के कोच के स्‍थान के साथ जोड़ा जा रहा है. पश्चिम रेलवे के उपरोक्‍त चार स्‍टेशनों पर इस सेवा काउंटर की सुविधा छ: महीने की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर की गई है. 

इकानॉमी मील की देखें डिटेल

इसमें दो प्रकार के भोजन शामिल हैं. जिसमें एक है इकानॉमी मील कीमत रू 20/-(जीएसटी सहित), इसमें 07 पूरी, सूखी आलू की सब्‍जी और अचार रहेगा. दूसरा है स्‍नैक्‍स मील जिसकी कीमत रु 50/- (जीएसटी सहित) है, इसमें दक्षिण भारतीय चावल या राजमा/छोले चावल या खिचड़ी या कुलचे/भटूरे छोले या पाव भाजी या मसाला डोसा शामिल रहेगा.  

पैकेज्‍ड पेयजल का सीलबंद गिलास (200 मील)  रु 3/- की कीमत(जीएसटी सहित) पर उपलब्‍ध होगा. इसके अतिरिक्‍त और अधिक स्‍टेशनों की पहचान की जा रही है जहां किफायती भोजन और पैकेज्‍ड पानी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए विस्‍तारित सेवा काउंटरों के प्रावधान को कवर किया जाएगा. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!