राजधानी में बनेगा 1100 करोड़ का रिंग रोड

भोपाल। शहर में मिसरोद गांव से कोलार के सरदार वल्ललभभाई पटेल मार्ग से होकर नीलबड़-रातीबड़ से बरखेड़ा नाथू और यहां से खजूरी सडक़ से आगे तक पूरे शहर के बाहरी क्षेत्रों को जोडऩे के लिए नई रिंग रोड बनेगी। यह रोड मौजूदा पश्चिम रिंग रोड से अलग होगी। पश्चिमी रिंग रोड शहर से बिल्कुल बाहर है, लेकिन नई तय की जा रही रोड इससे अंदर की ओर शहर के अंदरूनी क्षेत्रों को जोड़ेगी। इसके लिए करीब 1100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसकी लंबाई 60 किमी होगी। मौजूदा अधूरी रिंग रोड 52 किमी लंबी है। नई रोड के साथ शहर में दो रिंग रोड बन जाएंगी।
नई रिंग रोड से मौजूदा रिंग रोड करीब डेढ़ किमी दूर होगी। मिसरोद से मास्टर प्लान रोड में सलैया और आगे कटारा भेल तक पांच किमी रोड प्रस्तावित है। इसे बीडीए तैयार कर रहा है। ये भी रिंग रोड का हिस्सा बनेगी। कटारा-भेल से ये आगे करोंद से बैरागढ़ की ओर बढ़ेगी। इसमें मौजूदा पुरानी सडक़ों को मजबूत करने के साथ ही इन्हें चार लेन तक चौड़ा करने का काम किया जाएगा।
इसलिए शहर के अंदर रिंग रोड
मौजूदा रिंग रोड 11 मील के पास आकर रूक गई है। यदि इसे मौजूदा स्थिति में बढ़ाते हैं तो ये कोलार के कजलीखेड़ा से केरवा डेम, कलियासोत के जंगल को पार कर बड़ा तालाब के कैचमेंट वाले गांवों से इंदौर रोड की ओर भौरी में मिलती है। मिसरोद से कोलार की ओर वनक्षेत्र शुरू हो जाता है, इसलिए इसे अधूरा छोडऩा पड़ा और मंडीदीप की ओर बढ़ाकर यहां से इसे सीहोर रोड पार करके भौंरी से मिलाने की कोशिश की जा रही है। अंदरूनी क्षेत्रों को जोडक़र रिंग रोड बनाने पर वनक्षेत्र में जाने की जरूरत नहीं होगी। कोलार रोड को पार कर अमरनाथ कॉलोनी से मौजूदा सडक़ों से नीलबड़-रातीबड़ होकर आगे बरखेड़ा नाथ ओर इंदौर रोड तक पहुंचा जा सकेगा। ज्यादा लंबा चक्कर भी नहीं लगेगा। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों से भी गुजरना नहीं होगा।
अभी ये स्थिति
-अभी भोपाल में 11 मिल से भौंरी 52 किमी लंबाई की रिंग रोड है
-मिसरोद से भौंरी के बीच रास्ता नहीं होने से ये नहीं बन पाई
-एमपीआरडीसी 800 करोड़ रुपए में करीब 42 किमी का हिस्सा बनाया जाएगा
-मिसरोद से औबेदुल्लागंज,मंडीदीप होते हुए सीहोर रोड को पार कर भौंरी की ओर जुड़ेगा
-शहर का मंडीदीप से जुड़ाव बढ़ेगा, सीहोर-इंदौर के लिए नया रास्ता हो जाएगा
-अगस्त 2023 में इसका काम शुरू होने की उम्मीद है
ये काम भी होगा
-11 मील से बंगरसिया फोर 6 किमी सडक़ का काम शुरू होगा। रोड बनने से बंगरसिया रोड पर कटीं कॉलोनी, सरकारी प्रॉजेक्ट को सुगम यातायात उपलब्ध होगा। रोड पर वन विभाग की प्रदेश की बड़ी नर्सरी और एक गोल्फ का मैदान भी प्रस्तावित है।
-16 करोड़ रुपए में अयोध्या बायपास सुधारेंगे। इसपर 80 से ज्यादा कॉलोनी कट चुकी हैं। इन्हें लाभ होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!