किडनी कमजोर होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए क्या हैं बचाव के उपाय

 किडनी हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को छानकर बाहर निकालने का काम करती है। कमजोर किडनी होने पर जान का जोखिम बढ़ जाता है, समय पर अगर किडनी की समस्या का पता न चले तो कई दिक्कतें सामने आती हैं। किडनी कमजोर होने से पहले शरीर में कई लक्षण दिखने लगते हैं, जिन्हें पहचानने के बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यहां हम आपको बताने वाले हैं कमजोर किडनी के लक्षण और इससे बचाव के तरीके।

किडनी की समस्या को कैसे पहचाने?

  1. किडनी कमजोर होने पर पेशाब में कई बदलाव होने लगते हैं। पेशाब का रंग बदल जाता है और बदबू भी ज्यादा आती है। इसके साथ ही पेशाब में झाग भी बनने लगता है।
  2. किडनी की समस्या होने पर भूख कम लगती है। इसके साथ ही अक्सर जी मतलाता है और उल्टी के साथ पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।
  3. किडनी कमजोर होने पर पैरों में सूजन दिखने लगती है, वहीं कुछ लोगों के चेहरे पर आंखों के नीचे भी सूजन दिखती है।
  4. किडनी की समस्या में ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को किडनी का चेकअप जरूर करवाना चाहिए।
  5. सांस फूलने की समस्या भी किडनी कमजोर होने का लक्षण है। किडनी की समस्या होने पर फेफड़े में सूजन होने लगती है, जिससे सांस फूलती है।

किडनी मजबूत कैसे बनाएं?

  1. किडनी कमजोर होने पर ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट लेने से परहेज करें।
  2. पानी पीने की आदत डालें और रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं।
  3. खट्टे फल, ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन शुरू कर दें, ये किडनी के स्वास्थ के लिए जरूरी हैं।
  4. धनिया के बीजों का सेवन करें ये किडनी से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है।
  5. अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्या में कारगर है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!