सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची गांधी और संत विनोवा के विरासत को बचाने की लड़ाई

सर्व सेवा संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. संघ ने यह याचिका बीजेपी सरकार द्वारा वाराणसी स्थित संघ परिसर को खाली करने और उसे ढहाने की जिला प्रशासन की कार्यवाही के खिलाफ दायर की है. जिला प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ गांधीवादियों का राजघाट पर प्रदर्शन पिछले 50 दिनों से जारी है. दरअसल, सर्व सेवा संघ की जमीन और भवन बचाने के लिए संस्था से जुड़े लोग राजघाट पर लंबे समय से धरना पर बैठे हैं. 

महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने इसे बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है. उन्होंने इस मामले में पीएम और सीएम से दखल देने की मांग की है. प्रियंका गांधी ने जिला प्रशासन के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि संघ भवन को तोड़ने की कार्रवाई को जनता कभी माफ नहीं करेगी.

भवन और जमीन गांधी और जेपी की विरासत

सत्याग्रह पर बैठे लोगों का कहना है कि सर्व सेवा संघ भवन महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण और संत विनोबा की विरासत है. इस संगठन की स्थापना देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने की थी. इसका मकसद लोगों के बीच गांधी जी के विचारों का प्रचार-प्रसार करना था. इन्हीं महापुरुषों के नेतृत्व में यह जमीन भी खरीदी गई थी. यह भवन गांधी स्मारक निधि एवं जयप्रकाश नारायण जी द्वारा किए गए दान-संग्रह से बनवाया गया था.

गांधी की विरासत पर हमले का डटकर करेंगे विरोध

जिला प्रशासन इसे अवैध बताकर सर्व सेवा संघ भवन को तोड़ने का फैसला लिया है. ​बीजेपी सरकार और जिला प्रशासन की कार्यवाही को गांधी की विरासत पर हमला माना जा रहा है. संघ लोगों ने का कहना है कि हम लोग शर्मनाक कार्यवाही की घोर निंदा करते हैं और संकल्प लेते हैं कि महात्मा गांधी की विरासत पर हो रहे हर हमले के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे. हमारे देश के महानायकों और राष्ट्रीय विरासत पर बीजेपी वालों के हमले को देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.

बता दें कि सर्व सेवा संघ का मकसद सत्य और अहिंसा पर आधारित ऐसे समाज की स्थापना करना है, जिसमें जीवन मानवीय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से अनुप्राणित हो, जो शोषण, दमन, अनीति और अन्याय से मुक्त हो तथा जिसमें मानव-व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए पर्याप्त अवसर हो.

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!