पटवारी भर्ती परीक्षा के आधार पर होने वाली नियुक्तियों पर सीएम शिवराज ने लगाई रोक

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम पर संदेह और एमपी में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्तियों पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है. इस पूरे मामले में जांच के भी आदेश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे आदेश जारी होगा. गौरतलब है कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2, उप समूह-4 एवं भर्ती पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम में एक ही सेंटर के परिणाम पर संदेह व्यक्त करते हुए गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे.इस पूरे मामले में कांग्रेस भी सड़क पर उतर गई थी. दूसरी तरफ युवा बेरोजगारों द्वारा भी पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए जा रहे थे. इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एक्शन लिया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है कि “कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2, उप समूह-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है. इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं. सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा.” 

युवा बेरोजगारों का आक्रोश झेलना मुश्किल

चुनावी साल में युवा बेरोजगारों द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा में लगाए जा रहे आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गंभीर नजर आए. विदित है कि भर्ती परीक्षा को लेकर इंदौर में प्रदर्शन हुआ था. हजारों की संख्या में युवा बेरोजगारों ने सड़क पर उतरकर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए.

उन्होंने यह तक कहा कि योग्य में उम्मीदवारों का चयन नहीं हो पाया जबकि टॉप टेन की सूची में एक ही सेंटर के कई उम्मीदवार चयनित हो गए. इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में कई लापरवाही को लेकर भी आरोप लगाए गए.

कांग्रेस ने भी आरोपों का किया समर्थन

पटवारी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के समर्थन में कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई थी. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए इसे कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया का तीसरा बड़ा घोटाला करार दिया. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी इसे व्यापम- तृतीय की श्रेणी देते हुए शिवराज सरकार को घेरने की कोशिश की. हालांकि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को सही बताते हुए आरोपों को झूठा बताया था. उन्होंने यह भी कहा था कि एक ही सेंटर के कई उम्मीदवार चयनित हुए हैं लेकिन सभी ने अलग-अलग समय पर परीक्षा दी है. इस दलील के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!