मप्र राज्य सेवा प्रांरभिक परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित:जानिए…कितने अभ्यर्थी का हुआ चयन

मप्र राज्य सेवा प्रांरभिक परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को घोषित कर दिए। परीक्षा का परिणाम भी मुख्य और प्रावधिक भाग में बांटकर जारी किया गया है। परीक्षा में कुल 457 पद घोषित हुए थे। ओबीसी के हिस्से में आए 110 पदों में से 56 पदों का परिणाम मुख्य सूची में दिया गया है। जबकि 52 पदों को प्रावधिक सूची में रखा गया है।

दरअसल, परीक्षा 21 मई को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक। परीक्षा मध्यप्रदेश के 52 जिला मुख्यालय पर हुई थी। घोषित परीक्षा परिणाम में पीएससी ने मुख्य सूची में कुल 10351 अभ्यर्थियों को चयनित किया है। प्रावधिक सूची में 3250 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनमें आधे ओबीसी तो आधे अनारक्षित श्रेणी के हैं। प्रारंभिक परीक्षा में पदों के मुकाबले 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन होता है। ये अभ्यर्थी अब चयन के अगले दौर राज्यसेवा मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा की तिथि पीएससी आने वाले दिनों में घोषित करेगा।

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर लंबित कानूनी विवाद के चलते पीएससी ने 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लगाकर मुख्य चयन सूची जारी कर दी है। 13 प्रतिशत ओबीसी पदों को प्रावधिक सूची में रख दिया गया। परिणाम की दो प्रावधिक सूची जारी की गई।

एक में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को रखा गया है दूसरे में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को रखा गया है। इस तरह ओबीसी आरक्षण पर अंतिम निर्णय यदि पक्ष में आता है यानी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होता है तो ओबीसी श्रेणी में चयनित प्रावधिक सूची के अभ्यर्थियों को अंतिम तौर पर चयनित माना जाएगा।

यदि ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत ही लागू होता है तो 13 प्रतिशत पदों पर अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार चुन लिए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!