‘मैं कमलनाथ के यहां से बोल रहा हूं, 10 लाख का इंतजाम करो…’, एक कॉल से मचा हड़कंप

देवास के कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने मामले की शिकायत एसपी से की है. कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने बताया कि जब विधानसभा चल रही थी, उसी समय उनके मोबाइल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के फोन नंबर से एक कॉल आया.

सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि “मैं कमलनाथ जी के यहां से बोल रहा हूं और आप 10 का इंतजाम कर लो, आपके पास जयपुर के विनय गहलोत का फोन आएगा, उन्हें यह सामान पहुंचा देना”. फोन पर इतनी बात सुनने के बाद मनोज राजानी के होश गए. उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कई बार बात हुई लेकिन इस प्रकार का संदेश सुनकर वे सन्न रह गए.

इस फोन के 6 मिनट बाद विनोद गहलोत नाम से फोन आया फोन करने वाले ने कहा कि “साहब के यहां से जो संदेश आया है उसे पूरा कर दीजिए”. इस बात की जानकारी जब विधायक सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री के दफ्तर तक पहुंची तो सीधे पुलिस में शिकायत करने का संदेश मिला. राजानी ने बताया कि उन्होंने देवास एसपी को लिखित शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

साइबर सेल कर रही है पड़ताल

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक केवल मनोज राजानी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के कई नेताओं के पास इस प्रकार के फोन पहुंचे थे. सबसे खास बात यह रही कि फोन की स्क्रीन पर वही नंबर दिखाई दे रहा था जो कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है, इसलिए कांग्रेस के नेता भ्रमित हो गए.

हाईटेक टेक्नोलॉजी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक करने की भी खबर सोशल मीडिया पर चल रही है. साइबर सेल ने भरोसा दिलाया कि वे मामले की पड़ताल कर दोषियों का पता लगाने की कोशिश करेंगे. इसी बीच पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के अन्य नेताओं से भी राशि मांगने वाले कुछ जालसाजों को हिरासत में ले लिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!