मंदिर से 250 रुपए चोरी करने वाली बच्‍ची की कमलनाथ सरकार ने बदली ‘किस्‍मत’


मध्‍य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के रहली में भूख के चलते मंदिर की दानपेटी (Donation Box of Temple) से 250 रुपए निकालने वाली 12 वर्षीय मासूम को मुख्‍यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) के निर्देश पर प्रशासन ने राशन के अलावा जमीन का पट्टा भी दिया है. से 250 रुपए चोरी करने वाली बच्‍ची की कमलनाथ सरकार ने बदली ‘किस्‍मत’

मध्‍य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के रहली में भूख के चलते मंदिर की दानपेटी (Donation Box of Temple) से 250 रुपए निकालने वाली 12 वर्षीय मासूम को मुख्‍यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) के निर्देश पर प्रशासन ने राशन के अलावा जमीन का पट्टा भी दिया है.

मध्‍य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के रहली में भूख के चलते मंदिर की दानपेटी ((Donation Box of Temple) से 250 रुपए निकालने वाली 12 वर्षीय मासूम के लिए अब प्रशासन जागा है. न्यूज़ 29 इंडिया की खबर के बाद मुख्‍यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) द्वारा मामले पर संज्ञान लेने के बाद आनन-फानन में प्रशासनिक अमला बच्ची के परिवार की मदद में जुट गया है. बच्ची के घर में सारा सामान पहुंचाने खुद एसडीएम सीएल वर्मा पहुंचे. यही नहीं, परिवार को राशन के सामान के साथ ही जमीन का पट्टी भी मिल गया है.

मंदिर से 250 रुपए चोरी करने वाली बच्‍ची की कमलनाथ सरकार ने बदली 'किस्‍मत'
बच्ची का घर

भोपाल. मध्‍य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के रहली में भूख के चलते मंदिर की दानपेटी ((Donation Box of Temple) से 250 रुपए निकालने वाली 12 वर्षीय मासूम के लिए अब प्रशासन जागा है. न्यूज़ 29 इंडिया की खबर के बाद मुख्‍यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) द्वारा मामले पर संज्ञान लेने के बाद आनन-फानन में प्रशासनिक अमला बच्ची के परिवार की मदद में जुट गया है. बच्ची के घर में सारा सामान पहुंचाने खुद एसडीएम सीएल वर्मा पहुंचे. यही नहीं, परिवार को राशन के सामान के साथ ही जमीन का पट्टी भी मिल गया है.

न्‍यूज़ 29 इंडिया की खबर के असर के बाद प्रशासनिक अमला बच्ची के घर पहुंचा. एसडीएम सीएल वर्मा ने बच्ची के परिवार को राशन का सारा सामान उपलब्ध कराया. मजेदार बात ये है कि परिवार को आटे से लेकर नमक तक उपलब्ध कराया गया. जबकि बच्चों के कपड़ों के साथ ही स्कूल बैग भी दिलाया गया. वहीं बच्ची के परिवार को जमीन का पट्टा भी तत्काल शासन की तरफ से दिया गया. हालांकि परिवार किसी के घर के पीछे एक छोटी सी झुग्गी बनाकर गुजर बसर कर रहा था. उस परिवार ने भी बच्ची के परिवार के लिए जगह दान में दी है, जिसके बाद प्रशासन अब उस जगह पर 12 साल की मासूम के लिए घर बनवाएगा. इसके अलावा बच्ची के परिवार को राशन कार्ड भी तुरंत बनाकर सौंप दिया गया है. जबकि एसडीएम ने बच्चों को बैठने के लिए दरी और चटाई भी दी. जबकि बच्ची के घर के सामने रास्ता नहीं है और अब वहां सड़क बनाने का भी काम शुरू हो गया है.

एसडीओपी ने 12 साल की मासूम को लिया आजीवन गोद लिया

12 साल की मासूम बच्ची को खबर के बाद एसडीओपी ने आजीवन गोद लिया है. पढ़ाई-लिखाई से लेकर एसडीओपी बच्ची का पूरा खर्च उठाएंगे. खबर के बाद बच्ची की मदद के लिए काफी लोग आगे आए हैं.

सीएम कमलनाथ ने लिया संज्ञान
सीएम कमलनाथ ने न्यूज़ 29 की खबर के बाद 12 साल की मासूम और परिवार को एक लाख की सहायता देने के अलावा राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जबकि सीएम कमलनाथ के साथ ही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी बच्ची के परिवार से मुलाकात करेंगे. वहीं दोनों नेता अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ कमजोर तबके के लोगों को मिल रहा है या नहीं इस पर भी चर्चा करेंगे.

भूख के लिए बच्ची ने चोरी किए थे 250 रुपए
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली गांव में 12 साल की बच्ची ने मंदिर की दानपेटी से 250 रुपए चुराए थे. उसने इसलिए चोरी की थी, ताकि वो अपने पिता और दो छोटे भाई-बहन के लिए आटा खरीद सके. दानपेटी से पैसे निकालने के बाद मंदिर प्रबंधन ने बच्ची पर एफआईआर दर्ज कराई थी और बच्ची को बाल सुधार गृह शहडोल भेज दिया गया है. हालांकि अब वह अपने घर आ रही है.


  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!