देश के लिए ही जीते थे गांधी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था, जबकि वे विदेशों में रहे थे। उच्च शिक्षा भी उनकी विदेशों में हुई थी और वे देश के जाने-माने वकील भी थे। गांधीजी के काम करने व कराने के तरीके अहिंसावादी थे। वे हमेशा व्यक्ति, समाज एवं देश के लिए ही जीते थे। उनके विचारों में सत्य, अहिंसा, सादगी और नैतिकता आदि अंतर्निहित थे। वे चाहते थे कि स्वावलम्बन, सहअस्तित्व, सहयोग, सहभाव और समभाव आदि पर आधारित समाज का निर्माण किया जाए। गांधीजी सत्याग्रह के हिमायती थे, जिसके तहत वे हमेशा अन्याय, अत्याचार, भ्रष्ट एवं शोषणयुक्त व्यवस्था से असहयोग सुनिश्चित करने की ही कोशिश करते थे। गांधीजी की विचारधारा पर अमल करके व्यक्ति, समाज एवं देश की दशा व दिशा में परिवर्तन लाया जा सकता है। गांधीजी का प्रसिद्ध कथन ‘प्रकृति हमारी जरूरतों को तो पूरा कर सकती है, लेकिन हमारे लालच को नहींÓ को जीवन में उतारकर बहुत सी समस्याओं का समाधान स्वत:स्फूर्त तरीके से किया जा सकता है। 
कार्य और विचारों में ईमानदारी लाकर, सत्य पर अडिग रहकर, भ्रष्टाचार से बचकर, लोकहित में कार्य करके, निरंकुश राजसत्ता पर अंकुश लगाकर, नए समाज का निर्माण करके और स्वयं को बेहतर बनाने आदि के माध्यम से मौजूदा स्थिति में निश्चित रूप से बदलाव लाया जा सकता है, लेकिन आज केवल महापुरुषों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं। सभी उनके आदर्शों पर चलने की बात करते हैं, पर दूसरे दिन उसे बिसार देते हैं। देखा जाए तो बीते सालों में आर्थिक संदर्भ में भारत की महत्ता में काफी इजाफा हुआ है, जिसके कारण फायदे के लिए सभी देश भारत के साथ कारोबारी रिश्ते रखना चाहते हैं। भारत का बाजार बहुत ही बड़ा है। कारोबार व लाभ की यहां जबर्दस्त गुंजाइश है। आज की तारीख में कोई भी देश अपने आर्थिक हितों की अनदेखी नहीं कर सकता है। गांधीजी की लड़ाई उपनिवेशवाद से थी, पर आज उपनिवेशवाद का स्वरूप बदल गया है। आर्थिक उपनिवेशवाद गुलामी की ही नवीनतम तकनीक है, जिसके जरिए अब विकसित देश विकासशील अथवा अल्पविकसित देशों की व्यवस्था को अपने नियंत्रण में ले रहे हैं। इस कार्य को बहुराष्ट्रीय कंपनियों की मदद से किया जा रहा है। विकसित देशों के निर्देशों पर ही विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष एवं विश्व व्यापार संगठन भारत जैसे देशों को आर्थिक रूप से गुलाम बनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। 
गांधीजी ने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया था। वे चाहते थे कि देश के युवा आत्मनिर्भर बनें और अपनी जरूरतों को आंतरिक संसाधनों से पूरा करें। इसके लिए चरखे की मदद से गांव-गांव में कपड़े बुनने के लिए गांधीजी ने आंदोलन चलाया था। युवाओं को इस आंदोलन में शामिल करने के लिए गांधीजी ने उन्हें प्रेरित किया था, ताकि दूसरों पर निर्भरता कम हो। विदेशी वस्तुओं का उपयोग कम से कम किया जाए। महात्मा गांधी चाहते थे कि सभी राष्ट्रों का स्वतंत्र अस्तित्व हो और एक देश दूसरे देश पर किसी चीज के लिए मोहताज नहीं रहे। गांधीजी चाहते थे कि सभी लोग स्वदेशी सामानों का उपयोग करें। हालांकि, महात्मा गांधी यह नहीं चाहते थे कि लोग अपनी आंख व कान बंद रखें। उनके मुताबिक, अवाम को मस्तिष्क के दरवाजे तो हमेशा खुले ही रखने चाहिए। भारत में सभी देशों की संस्कृतियों का मुक्त प्रवाह हो, लेकिन हम अपनी संस्कृति को नहीं भूलें। हमारा देश नदी की तरह होना चाहिए, जिसमें दूसरी नदियां भले ही समाहित हों, लेकिन उसका मूल स्वभाव बरकरार रहे। बीते सालों में गांधी दर्शन या गांधी जी के विचारों के कुछ हिस्से जरूर अप्रासंगिक हुए हैं, मगर उनके दर्शन को खारिज नहीं किया जा सकता है। गांधीजी चाहते थे कि देश आत्मनिर्भर हो। भारत विकासशील देश है और वह बहुत से मामलों में दूसरों पर निर्भर है। उदाहरण के तौर पर कच्चे तेल के लिए भारत दूसरे देशों पर ही निर्भर है। बुनियादी क्षेत्रों को विकसित करने और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी भारत दूसरे देशों पर निर्भर है। हम अपनी जरूरत को पूरा करने लायक अनाजों का उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। तकनीक एवं प्रौद्योगिकी में भी हम बहुत पीछे हैं। 
विश्व के कुछ देशों में आज भी गांधीवादी तकनीकों का आंशिक रूप से प्रयोग किया जा रहा है। सांप्रदायिक कट्टरता और आतंकवाद के संदर्भ में गांधीजी के विचार आज भी सार्थक हैं। गांधी जी की नजरों में सभी धर्म एक समान हैं। सभी को सभी धर्मों का समान रूप से आदर करना चाहिए। सच कहा जाए तो गांधीजी का दर्शन अनुशासन, सत्य, प्रेम एवं न्याय पर आधारित है, जिनकी उपयोगिता वर्तमान दौर में भी कमोबेश बनी है, जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र संघ गांधीजी के जन्मदिन को ‘विश्व अहिंसा दिवसÓ के रूप में मनाता है। कहा जा सकता है कि हर साल गांधी जयंती दो अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाती है। उनके विचारों एवं दर्शनों की सार्थकता पर बहस-मुसाहिब किए जाते हैं। देश में उनके विचारों को अमल में लाने की बात कही जाती है, लेकिन हकीकत में गांधीजी के दर्शनों को अमलीजामा पहनाने के लिए लोग क्रियाशील नहीं होते हैं। अत: हमें गांधीजी के विचारों को आत्मसात करना ही होगा। गांधीजी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर पूरा विश्व अपना कल्याण कर सकता है और शांति के साथ रह सकता है।
 महात्मा गांधी को दुनिया भर में अहिंसा के पुजारी के तौर पर देखा जाता है। यों अहिंसा का मूल्य गांधी के बहुत पहले से चला आ रहा था, पर गांधी की विशेषता यह थी कि उन्होंने अहिंसा को केवल आध्यात्मिक साधना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे प्रतिकार के साधन के तौर पर विकसित किया। दक्षिण अफ्रीका की लड़ाई जीतने के बाद वे भारत आए और यहां अहिंसा या सत्याग्रह के प्रयोग का फलक और बड़ा हो गया।  

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!