मध्य प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार में कोई बदलाव नहीं, अफवाहों पर लगा विराम

मध्यप्रदेश सरकार और संगठन में बदलाव की खबरों की बात सालों से चर्चा का अहम हिस्सा रही है। अब बार-बार चर्चा कर निराश हो चुके लोग सरकार में बदलाव का अध्याय बंद कर चुके हैं। और 7 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति ने भाजपा संगठन में बदलाव की अफवाहों पर भी पूर्णविराम लगा दिया है। 4 जुलाई 2023 को जब चार राज्यों के भाजपा अध्यक्ष बदले थे, तब एक बार फिर मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा जोर पकड़ चुकी थी। पर अब यह साफ हो गया है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पहले ही यह मन बना चुका है कि मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसी के चलते अब केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रभारी एवं अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त कर पूरी तरह साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह के बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। वैसे भी मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव से चार माह पहले संगठन और सरकार में बदलाव न तो व्यावहारिक तौर पर सही ठहराया जा सकता है और न ही तर्कसंगत। पिछला विधानसभा चुनाव इस बात का गवाह है, जब चुनावी साल में ही अप्रैल में नंद कुमार सिंह चौहान को हटाकर राकेश सिंह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। कहीं न कहीं 2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम ने छह माह पहले संगठन के बदलाव पर अपनी मुहर नहीं लगाई थी। चार दिन पहले भी जब चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की सूची जारी हुई, तब इस बात की पुष्टि हो गई थी कि केंद्रीय नेतृत्व मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के परफोर्मेंस से पूरी तरह संतुष्ट है। विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। इसीलिए जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूची जारी हुई थी, तब भी मध्यप्रदेश को नहीं छुआ था। और अब मध्यप्रदेश में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव,अश्विनी वैष्णव को चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त करने की सूची जारी कर दी गई है।
सूची जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी एवं अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री यादव एवं वैष्णव के संगठन कौशल और मूर्धन्य व्यक्तित्व का लाभ मध्यप्रदेश संगठन को मिलेगा। भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों, संगठन तंत्र की शक्ति एवं उनके मार्गदर्शन में 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 51 प्रतिशत वोट शेयर एवं 200 पार का लक्ष्य हासिल कर सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट की। वह फोटो भी शायद यही बयां कर रही है कि मध्यप्रदेश भाजपा संगठन की टीम विधानसभा चुनाव की दृष्टि से पूर्ण हो गई है।

वैसे जो संकेत लगातार मिल रहे थे, उससे यह बात तय लग रही थी कि अब मध्यप्रदेश भाजपा संगठन और सरकार में किसी तरह के बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। इसका जिक्र मैंने समय-समय पर अपने आलेखों में भी किया था। तो अब यह बात तय है कि भाजपा विधानसभा चुनाव शिव-विष्णु के नेतृत्व में ही लड़ेगी। सरकार में बदलाव की अफवाहें पहले ही दम तोड़ चुकीं हैं और अब मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की अफवाहों पर भी पूर्णविराम लग गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!