आम आदमी का मप्र में चुनावी आगाज, केजरीवाल बोले- दिल्ली की तरह मप्र में भी फ्री में रेवड़ी बांटेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मप्र में अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। केजरीवाल ने शनिवार को ग्वालियर में मेला ग्राउंड पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल ने ग्वालियर से भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली वालों को दी गई योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मैंने दिल्ली वालों के हाथों में 7 फ्री की रेवड़ी रख दीं। मुफ़्त 24 घंटे बिजली, मुफ़्त साफ पानी, मुफ़्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सफर, शानदार स्कूल बनाकर मुफ़्त शिक्षा, शानदार मोहल्ला क्लीनिक अस्पताल बनाकर मुफ़्त इलाज, युवाओं के लिए 12 लाख रोज़गार का इंतजाम। केजरीवाल ने कहा कि मप्र के लोगों को भी ये फ्री की रेवड़ी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि इस राज्य के लोग काफी ईमानदार और मेहनती हैं। लेकिन, नेताओं ने भ्रष्टाचार करते हुए राज्य का नाम बदनाम कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जिस तरह से दिल्ली और पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया, उसी तरह आप लोग भी आम आदमी पार्टी को मौका दोगे तो आप मामा और उनके चेले चपाटों को भूल जाओगे।

AAP election campaign in MP, Kejriwal says- Like Delhi, he will distribute Revdi for free in MP too
केजरीवाल की रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल

पीएम मोदी पर निशाना
केजरीवाल ने कहा कि एक टीचर का बेटा गरीबों के बच्चों को पढ़ाने निकला था। मनीष ने दिल्ली में जगह-जगह शानदार सरकारी स्कूल बनाए, आज वो जेल में है और बेईमान खुलेआम घूम रहे हैं। क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार-आतंकवाद खत्म हुआ? अगर पढ़ी-लिखी सरकार होती तो नोटबंदी नहीं करती। मोदी जी ने खुद कहा है कि वो स्कूल तक पढ़े हैं। आज आधुनिक 21वीं सदी में भारत का पीएम पढ़ा-लिखा होना चाहिए।

AAP election campaign in MP, Kejriwal says- Like Delhi, he will distribute Revdi for free in MP too
केजरीवाल की रैली में शामिल आप कार्यकर्ता

मोदी ने खाने पर टैक्स लगा दिया
केजरीवाल ने कहा कि दूध पर टैक्स लगा दिया। चाय पर टैक्स लगा दिया। आटे पर टैक्स लगा दिया। चावल टैक्स लगा दिया। पहली बार खाने पर मोदी ने टैक्स लगा दिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने खून चूसा, लेकिन फिर भी कभी भी खाने पर टैक्स नहीं लगाया। इतना टैक्स लगा कर सरकार ने पूंजीपतियों को बांट दिया।

कांग्रेस पर भी हुए हमलावर
अरविंद केजरीवाल अपने भाषण में कांग्रेस पर भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि देश में जब दिल्ली की चर्चा होती थी, लोग कहते थे कॉमनवेल्थ घोटाले वाली दिल्ली, सीएनजी घोटाले वाली दिल्ली, 2जी घोटाले वाली दिल्ली और दिल्ली घोटालों के नाम से जानी जाती थी, जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है लोग स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली पानी जैसे काम के लिए इसकी चर्चा करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!