मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: बिष्णुपर में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने की फायरिंग, तीन की मौत

मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। रुक-रुक कर हिंसा भड़क रही है। इस बीच, एक बार फिर शनिवार देर रात बिष्णुपुर जिले में फायरिंग में तीन मैतेइ वॉलंटियर की मौत की खबर है। यह घटना बिष्णुपुर जिले के खुम्बी थाना अंतर्गत लींगंगताबी पुलिस आउट पोस्ट के पास, लिंगंगताबी आवासीय विद्यालय में हुई।

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे उत्तर पश्चिम दिशा से गोलीबारी की आवाज सुनी गई। इसके बाद रात करीब 02:20 बजे, डंपी हिल क्षेत्र से अज्ञात हथियारबंद बदमाशों, संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने वहां तैनात वीडीएफ/पुलिस कमांडो की ओर गोलीबारी शुरू कर दी। वीडीएफ/पुलिस कमांडो ने इसका जवाब दिया। रात भर वीडीएफ/पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी उपद्रिवियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान मैतेई वॉलंटियर जो खोइनुमंतबी चिंगथक में बंकर में पोजिशन ले रहे थे, उन्हें कुकी उपद्रवियों से गोलीबारी का सामना करना पड़ा। गोलीबारी की घटना के बाद तीन मैतेई वॉलंटियर खोइजुमंतबी चिंगथक बंकर में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान निंगोमबम इबोमचा (34) लीकाई के इबोटोन, हाओबाम इबोचा (41) चिंग्या और नाओरेम राकेश (26) चिंग्या के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति पूरी तरह काबू में है। सेना, पुलिस और सुरक्षबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!