रेलवे स्‍टेशन पर ठहरना है तो 100 रुपये में ही मिल जाएगा रूम, ये रहा बुकिंग का तरीका

रेल का सफर बहुत ही आरामदाक होता है. भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को कई तर‍ह की सुविधाएं उपलब्ध कराता है. त्‍योहार और गर्मियों की छुट्टियों में होने वाली भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाती है, जिससे यात्रियों को बहुत राहत मिलती है.

इसके अलावा अन्‍य सुविधाएं भी दी जाती है. इनमें से एक है रेलवे स्टेशन पर ठहरने की सुविधा. ज्यादातर यात्री इस सुविधा के बारे में नहीं जानते और स्टेशन के आसपास अच्छा खासा किराया देकर होटल रूम में ठहरते हैं. यहां जानिए आप कितने रुपये में और कैसे इस कमरे की बुकिंग कर सकते हैं. 

अगर आप रेलवे से सफर कर रहे हैं और आपको रेलवे स्‍टेशन पर ठहरना है तो आपको स्‍टेशन पर ही रूम मिल जाएगा. इसके लिए किसी होटल में जाकर रूम पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे स्टेशन पर आपको एकदम सस्ते में रूम उपलब्ध हो जाएंगे. 

बेहद सस्ते में मिलेगा होटल जैसा रूम 
रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों को ठहरने के लिए कमरों की व्‍यवस्था भी होती है. ये एसी वाले रूम होते हैं और इसमें एक होटल रूम की तरह ही आपकी जरूरत की हर चीजें उपलब्‍ध होंगी. रातभर के लिए रूम की बुकिंग का चार्ज 100 से लेकर 700 रुपये तक हो सकता है. रेलवे स्‍टेशन पर कमरा बुक कराने के लिए यहां दी गई प्रोसेस को फॉलो करना होगा.

ये रहा बुकिंग का तरीका 
सबसे पहले आईआरसीटीसी का अकाउंट ओपन करना होगा.
इसके बाद लॉगइन कर लें और माई बुकिंग के ऑप्शन पर जाएं.
आपकी टिकट बुकिंग के नीचे की तरफ ‘रिटायरिंग रूम’ का ऑप्‍शन नजर आएगा.
यहां क्लिक करने पर आपको रूम बुक करने का विकल्‍प मिलेगा.
यहां अपनी पर्सनल और यात्रा जानकारी दर्ज करनी होगी. 
पेमेंट करने के बाद आपका रूम बुक हो जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!