कम किराए पर आईडीए ने दे डाली मेले के लिए दी जमीन, कलाकारी पकड़ी तो लीज निरस्त कर दी

इंदौर विकास प्राधिकरण ने विजयनगर के विवादित प्लाॅट के किराए में खेल कर दिया। जब मामला उजागर हुआ तो अस्थाई लीज निरस्त कर मेला बंद करने को कहा, लेकिन अायोजक भी अड़े हुए है और मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर ली।

विजय नगर में बिजनेस पार्क के पास खाली पड़े बड़े प्लाॅट पर अफसरों ने 5 हजार वर्गफीट जमीन एक रुपये प्रति दिन प्रति वर्गफीट के हिसाब से 43 दिनों के लिए दी है। यहां खाटूश्याम मेला लगाया जा रहा है। जिसका किराया दो लाख 15 हजार रुपये तय हुआ। अस्थाई लीज के लिए दिए गए पत्र में अफसरों ने कलाकारी करते हुए वर्गफीट के बजाए वर्गमीटर लिख दिया।

आयोजन ने मेले के लिए 5 हजार वर्गमीटर जमीन पर मेला लगा दिया। जब यह मामला उजागर हुआ तो अफसरों ने टीम भेजकर मेले के उपयोग मेें ली जा रही जमीन की नप्ती की और 27 लाख रुपये के किराए की वसूली निकाल कर आयोजक को नोटिस थमा दिया और यह भी कहा गया कि आवंटन में गलती से पांच हजार वर्गमीटर के बजाए पांच हजार वर्गफीट अंकित हो गया। आयोजक ने 63 लाख रुपयेे देेने से इनकार कर दिया।

लीज निरस्त, फिर भी मेला नहीं हटाया

जरुरत से ज्यादा जमीन मेले के उपयोग में लेने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण ने अस्थाई लीज निरस्त कर मेला हटाने के लिए किया, लेकिन आयोजक के हौसले इतने बुलंद है कि वह मेले हटाने के लिए तैयार नहीं है। मेला आयोजक दीपक पंवार का कहना है कि हमारे पास पांच हजार वर्गमीटर के दस्तावेज है। फिर 27 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि क्यों दे। इस मामले में कोर्ट की शरण ली जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!