जबलपुर से प्रियंका वाड्रा गांधी करेंगी प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद

जबलपुर ।  12 जून को प्रियंका वाड्रा गांधी जबलपुर से प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद कर रही हैं, इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है। प्रियंका लोकप्रिय हैंं, लोग उनको देखना और सुनना भी चाहते हैं, इसलिए गोल बाजार में उनकी आमसभा होगी। यह बातें 10 जून को मुख्यमंत्री द्वारा जबलपुर से लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदान करना शुरू किए जाने की तैयारी को लेकर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहीं।

घंटा भर इंतजार के बावजूद मीडिया से नहीं मिले सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के तेज-तर्रार राजनेता सचिन पायलट का रविवार को अल्पप्रवास पर जबलपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर मीडिया को उम्मीदें रहीं कि वो दो-चार मिनट देंगे और उनसे राजस्थान सहित देश की राजनीति पर चर्चा होगी, लेकिन घंटा भर उनका इंतजार करने के बावजूद मीडिया से उनकी भेंट नहीं हो पाई। उनकी झलक तो देखने को मिली, लेकिन उन्होंने अपने प्रवास को निजी बताते हुए मीडिया से किसी भी प्रकार की चर्चा से इंकार कर दिया। हालांकि इस दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने बात को संभाला और मीडिया से चर्चा की।

राहुल गांधी पर भाजपा शुरू से हमलावर रही है, कोई फर्क नहीं पड़ता

रास-सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि सचिन पायलट मैहर स्थित शारदा माता के दर्शन को आए हैं, यह उनका निजी प्रवास है। इसलिए मीडिया से बात नहीं करने को अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए। राहुल गांधी पर भाजपा शुरू से हमलावर रही है, इसलिए भाजपा उनके बारे में क्या सोचती है, क्या बोलती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हाल ही में हुई एनआइए की छापामारी के संबंध में कहा कि एनआइए अपना काम कर रही है, लेकिन भाजपा का पहले से प्रयास रहा है कि आइएसआइएस की सक्रियता को प्रचारित किया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!