नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- कमलनाथ ही हमारे नेता हैं, उन्हीं के नेतृत्व में होगा चुनाव

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश में माननीय कमलनाथ जी हमारे नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा 2023 का चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश पूर्वक मेरे बयान को मेरी मंशा के विपरीत प्रस्तुत कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं, जब कि मैंने कहा है कि प्रदेश के प्रमुख नेताओं की बैठक में हम सबने कमलनाथ जी को अपना नेता मानकर उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की सहमति व्यक्त की है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मैंने ये जरूर कहा है कि परम्परा अनुसार विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाता है। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो ही विधायक दल की बैठक में चुनाव होता है।

उन्होंने कहा कि जब सभी ने कमलनाथ जी को नेता माना है और मैंने भी माना है, फिर इस बात को कुछ समाचार पत्रों ने तोड़-मरोड़कर प्रकाशित व प्रचारित किया है। मैं ऐसे किसी भी बयान का खंडन करता हूं, जो पार्टी में फूट डालने के मकसद से प्रकाशित किए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!