कल अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे सीएम केजरीवाल

राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के खिलाफ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल अन्य राज्यों के सीएम से मुलाकात कर रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं। सात जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात राजधानी लखनऊ में होगी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के काले अध्यादेश के खिलाफ लगातार अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांग रहे हैं।

सीएम केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ अखिलेश यादव से समर्थन मांगेंगे। इससे पहले भी कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से केजरीवाल मुलाकात कर चुके हैं।बता दें कि दिल्ली सरकार की शक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के पक्ष में फैसला सुनाया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ। आप मंत्रियों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से राज भवन में मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश जारी कर दिया। ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार फिर से उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आ गया। इसी अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!