भाजपा के दिग्गज नेता करेंगे बीजेपी कार्यकर्ताओं से टिफिन चर्चा

नई दिल्ली । भाजपा के दिग्गज नेता देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से सीधा और जीवंत संवाद करेंगे। इसके लिए देश भर में टिफिन बैठक की शुरुआत कल से हो रही है। कल तीन जून को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में इसकी शुरुआत करेंगे। इसमें देश भर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के सांसद, विधायक एवं प्रमुख नेता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच यह मुलाकात दोपहर के भोजन पर होगी। सब अपना-अपना टिफिन लेकर आएंगे और साथ बैठकर भोजन करेंगे। इस तरह नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मिलने वाला सीधा फीडबैक चुनाव की रणनीति बनाने में काम आएगा।साथ ही मोदी सरकार तथा प्रदेश में अगर बीजेपी सरकार है तो वहां की योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जानकारी भी नेता ले सकेंगे। 
गुजरात में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे तब वे इसी तरह कार्यकर्ताओं से मिलते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे इस तरह की टिफिन बैठक कर चुके हैं। 
दिसंबर 2016 में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 26 हजार बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में ऐसी ही टिफिन बैठक की थी। इसके लिए वे अपना खाना खुद ही लेकर आए थे। अन्य नेताओं के साथ उन्होंने दोपहर का भोजन किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!