इंदौर में बस की टक्कर से गिरे बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, तीनों की मौत

इंदौर ।  इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवकों की पहले बस से टक्कर हुई। गिरने के बाद उन्हें डंपर ने रौंद दिया। तीनों की मौत हो गई। युवक बागली से व्यापार के सिलसिले में इंदौर आ रहे थे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। खुड़ैल टीआइ अजय गुर्जर के मुताबिक, घटना नेमावर रोड़ की है। हादसे में साजिद शेख, हनीफ कुरैशी और विजय की मौत हुई है। हनीफ के भानजे अरशद ने पुलिस को बताया कि हनीफ भंगार खरीदने, विजय फल बेचने और साजिद बस में हेल्पर का काम करता था। दोपहर को तीनों व्यापार के सिलसिले में बाइक से इंदौर जा रहे थे। बाइक विजय चला रहा था। ओवरटेक करने के चक्कर में यात्री बस (एमपी 09 एफए 3441) से टक्कर हो गई।

पीछे से आ रहा था डंपर

अरशद के मुताबिक, बस की टक्कर से तीनों गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। ग्रामीणों की मदद से युवकों को एमवाय अस्पताल भिजवाया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!