AI का कमालः इंदौर के स्टूडेंट्स ने बनाए बार्डर पर चौकसी करने वाले रोबोट, रात में भी आतंकियों को पकड़ेंगे

इंदौर के स्टूडेंट्स ने बार्डर पर चौकसी करने वाले रोबोट तैयार कर लिए हैं। यह इतने एडवांस्ड हैं कि रात में भी सीमा में घुसने वाले आतंकियों को पकड़ लेंगे। यह साइज में भी इतने छोटे हैं कि किसी को आसानी से नजर भी नहीं आएंगे। एआई बेस्ड यह रोबोट Robot देश में नई औद्योगिक क्रांति लाने की भी शुरुआत करेंगे। एसजीएसआईटीएस कालेज की रोबोटिक्स ब्रांच के सुयश शर्मा और जयेश कुमार शर्मा ने इन्हें बनाया है। वे भविष्य में इसके लिए स्टार्टअप भी लाने वाले हैं। उनका उद्देश्य है कम कीमत में भारत में बेहतर एआई AI माडल्स लाना ताकि तकनीक का उपयोग कर देश हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा सके।

 सुयश और जयेश ने बताया कि यह एक रोबोटिक्स सर्विलेंस बोट है। यह रोबोटिक्स आपरेटिंग सिस्टम से चलता है। इसे रिमोट से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। यदि इसे आपने बार्डर पर चौकसी के लिए लगाया है या अपनी कंपनी में नजर रखने के लिए लगाया है तो यह दिन रात काम करता रहेगा। यह उस क्षेत्र के कोने कोने में जा सकता है और आपको चारों तरफ के फोटो वीडियो लगातार भेज सकता है। यदि आपको कहीं भी कोई संदेह वाली चीज दिखती है तो आप इसकी मदद से रात में भी उसका पीछा कर सकते हैं।

इंटनेट के बिना भी काम करेगा
दोनों ने बताया कि यह अभी इंटरनेट बेस्ड माडल है लेकिन यह बाद में लांग रेंज में वहां पर भी काम करेगा जहां पर इंटरनेट नहीं है। इसके कैमरे हाई क्वालिटी रहेंगे जो बहुत दूर तक देख सकेंगे। बाद में इसमें जियो मेपिंग, एयर ग्राउंड कोलेब्रेशन और ड्रोन एरिया मैप जैसे फीचर्स जुड़ेंगे। 

सामान डिलिवरी करने का काम भी करेगा
दोनों ने बताया कि भविष्य में यह एक माइक्रो रोबोटिक आर्म के रूप में काम करेगा। इसमें कई अन्य फीचर्स जुड़ सकते हैं और यह अलग अलग उपयोग में काम में लिए जा सकते हैं। यह एक से दूसरी जगह पर सामान पहुंचाने का भी काम करेगा। 

इतनी जगह काम आएगा
सीमा पर सुरक्षा के लिए
उद्योगों में सामान पहुंचाने के लिए
किसी क्षेत्र में दिन रात नजर रखने के लिए
पुलिस विभाग को चौकसी करने के लिए
वाइल्ड लाइफ में दिनरात शूट करने के लिए

देश को बनाना है तकनीक में मजबूत
जयेश और सुयश ने बताया कि वे देश को तकनीक के माध्यम से हर क्षेत्र में मजबूत बनाना चाहते हैं। वे इसे भविष्य में स्टार्टअप में कन्वर्ट करेंगे। अभी इस तरह के रोबोट लाखों रुपए के आ रहे हैं क्योंकि हर सामान अलग अलग देशों से बुलाया जाता है और बहुत महंगा पड़ता है। वे भारत में उपलब्ध चीजों से ही इसे बना रहे हैं। इसकी कीमत अभी दस से 20 हजार रुपए के बीच है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!