कितने दिनों बाद बदल देना चाहिए टूथ ब्रश? क्या जानते हैं आप, दांतों की सेहत के लिए है बेहद जरूरी

दांतों और मसूढों की अच्छी सेहत के लिए रोजाना 2 वक्त टूथ ब्रश करना अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से न केवल मुंह मे मौजूद बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं बल्कि दांत भी मजबूत होते हैं. इसके लिए लोग अपने बजट के अनुसार टूथब्रश खरीदते हैं और उसे लगातार यूज करते चले जाते हैं. यहां तक कि उसके रेशे घिस जाने पर भी लोग उसी को दांतों में रगड़ते रहते हैं. अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि टूथब्रश को कितने दिनों बाद बदल देना चाहिए. आज हम इस बारे में आपको डिटेल में जानकारी देंगे और बताएंगे कि टूथब्रश को कितने समय बाद बदल देना चाहिए. 

इतने दिन में जरूर बदल देना चाहिए ब्रश 

डेंटल एक्सपर्टों के मुताबिक चाहे किसी भी ब्रांड का टूथब्रश क्यों न हो, उसे 3-4 महीने के बाद हर हालत में बदल देना चाहिए. इसकी वजह ये है कि 3 महीने के बाद उसके रेशे खराब होकर सख्त हो जाते हैं, जिसके चलते उससे ब्रश करने पर दांत साफ होने के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचने लगता है. 

इन स्थितियों में न लें कोई रिस्क

अगर आपको खांसी-जुकाम, बुखार या माउथ फंगस से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको तुरंत अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए. ऐसा न करने पर वे बैक्टीरिया आपके ब्रश पर चिपक जाएंगे, जिसके चलते आप ठीक होने के बजाय और बीमार होते चले जाएंगे. इस बात का भी ध्यान रखें कि परिवार के सभी लोग अपने टूथब्रश एक जगह पर न रखें. ऐसा करने से अगर परिवार के किसी भी सदस्य को कोई बीमारी हुई तो वह बाकी लोगों में भी फैल सकती है.  

टूथब्रश खराब होने पर मिलता है ये संकेत

आपका टूथब्रश खराब हो गया है या नहीं, इसे आप दूसरे तरीके से भी चेक कर सकते हैं. अगर उसके रेशे टूटने लगे हैं तो इसका मतलब होता है कि वह खराब हो गया है. लिहाजा ऐसे में उसे बदल देने में ही समझदारी होती है. वहीं अगर ब्रश के रेशों के निचले हिस्से में सफेद परत जमनी शुरू हो जाए तो इसका अर्थ होता है कि अब उसे बदलने का वक्त आ गया है. लिहाजा उसे चेंज करने में देर नहीं करनी चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. न्यूज़ 29 इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

सम्बंधित खबरे

महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!