इंदौर गौरव दिवस: CM शिवराज बोले- स्वच्छता इंदौर का ब्रांड, दूसरे शहर भी सफाई का ताज लेने का कर रहे प्रयास

इंदौर गौरव दिवस का उत्साह बुधवार को शहर में छाया रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक आयोजन होते रहे। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है, और इंदौर मध्य प्रदेश की धड़कन है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हुए। सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। 

सीएम शिवराज ने कहा कि सभी को यह संकल्प लेना होगा कि इंदौर सोलर सिटी बने। नशे के कारोबार को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर प्रयास करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता इंदौर का ब्रांड है, लेकिन इंदौर को पछाड़ने के लिए दूसरे शहर गम्भीर प्रयास कर रहे हैं। मेरे पास ऐसी सूचना है इसलिए इंदौरवासी सतर्क रहें। हमें इस बार भी नंबर वन आना है। इंदौर सपनों का शहर है, सपनों को साकार करने का शहर है। इंदौर सपनों को सिद्धि में बदलने वाला शहर है।

 भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में नशे की विकृति पैदा हो गई है, उसे हमें सामाजिक और प्रशासनिक रूप से समाप्त करना है। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश में इंदौरी का गौरव पिछले दिनों हुए बड़े आयोजनों से बढ़ा है, जिसे सभी शहरवासी कायम रखेंगे। मुख्यमंत्री ने सुरेश एमजी, मंजूषा जौहरी, सावन लड्ढा,अनुष्का शर्मा, जितेंद्र वैध का सम्मान किया।

सम्मान किया
आम से खास दर्शक

सुनिधि ने समां बांधा
समारोह में गायिका सुनिधि चौहान ने एक से बढ़ कर एक गीत पेश किए। संगीत से सजी यह महफिल शहरवासियों के लिए यादगार रही। स्टेडियम में मिनी सराफा चौपाटी और 56 दुकान भी लगी। जहां शहरवासियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। सुनिधि के पहले स्टेडियम में म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति हुई। इसके बाद कृष्णलीला की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। रागिनी मक्खर और बाल कलाकारों द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुति
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!