महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ किया जाएगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा की। अहमदनगर में आयोजित अहिल्यादेवी की 298वीं जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि 1767-1795 तक शासन करने वाली मालवा राज्य की महान रानी की याद में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। अहिल्यादेवी का जन्म 31 मई, 1725 को चौंडी गांव में हुआ था।

शिंदे ने कहा, हमने अहिल्यादेवी होल्कर के नाम पर अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला किया है, क्योंकि यहां के सभी लोगों की यही इच्छा है। शिंदे ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद का नाम ‘धाराशिव’ कर दिया और अब महान रानी की जयंती पर अहमदनगर का नाम ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ करने की घोषणा कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि अहिल्यादेवी का नाम हिमालय जितना ऊंचा है और उन्होंने अपने राज्य के किसानों और श्रमिकों के लिए बहुत कुछ किया। अहमदनगर को उनका नाम देना जयंती समारोह पर उनका उचित सम्मान होगा। 

मराठा साम्राज्य की एक शासक महारानी अहिल्यादेवी होल्कर अपने पति खांडेराव होल्कर, अपने ससुर मल्हारराव होल्कर और उनके बेटे मालेराव होल्कर की मृत्यु के बाद मालवा राज्य की गद्दी पर बैठी थीं, उस समय उनकी आयु मात्र 22 वर्ष थी। उनके 28 साल के लंबे शासनकाल (1767-1795) को मराठा साम्राज्य का स्वर्णकाल माना जाता है। उन्होंने किसानों और आम लोगों के लिए बहुत कुछ किया, मंदिरों का निर्माण या जीर्णोद्धार करवाया, राज्य के लोगों की रक्षा की, यहां तक कि अपने भतीजे तुकोजी होल्कर के नेतृत्व में मुगलों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी भरोसेमंद टीम के साथ बेहतर शासन चलाकर इतिहास में अपनी जगह बनाई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!