इंदौर:अवैध काॅलोनियां वैध कर दी, मास्टर प्लान के पार्क 15 साल बाद भी नहीं आए याद

इंदौर : वोटरों को खुश करने के लिए सरकार ने शहर में 100 काॅलोनियां वैध कर दी, लेकिन शहर की हरियाली को बढ़ाने केे लिए दरियादिली नहीं दिखाई। बस वर्षाकाल के समय पौधारोपण के रस्मी आयोजन किए जाते है। मास्टर प्लान में 10 सिटी पार्क और दो रीजनल पार्क शामिल है, लेकिन इक्का दुक्का ही शहर में आकार ले पाए। यदि हरियाली को इसी तरह हाशिए पर रखा गया तो फिर मास्टर प्लान में ग्रीन बेेल्ट रखनेे का कोई मतलब नहीं है।

वर्ष 2008 में 1 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर का मास्टर प्लान लागू किया गया था, जो 2021 तक के लिए बनाया गया था। दो साल बाद भी शहर में नया मास्टर प्लान नहीं आया और पुराने मास्टर प्लान के हिसाब से भी शहर में कोई काम नहीं हुए। बस मास्टर प्लान के लैंडयूज के हिसाब से नक्शे पास होते रहे।

पार्क की 90 प्रतिशत जमीन पर बस्ती

मास्टर प्लान में शहर में 10 सिटी पार्क है, उनमें से दो पार्क ही शहर में आकार ले पाए। एक पार्क रणजीत हनुमान मंदिर के पास बना, जो अभी अधूरा है। वहां भी सीमेंट क्रांक्रीट का काम ज्यादा कर दिया गया। इसके अलावा दूसरा सिटी पार्क एमआर-9 रोड़ के समीप सिर्फ दो एकड़ में विकसित किया है। उसे शहीद पार्क बनाया गया। मास्टर प्लान में वह पार्क 20 एकड़ का है, पार्क की 90 प्रतिशत जमीन पर कब्जे हो गए। बाकी के आठ सिटी पार्क का कोई नामो निशान नहीं है।

रीजनल पार्क भी अधूरे

मास्टर प्लान में रीजनल पार्क का उल्लेख भी है,लेकिन वे भी शहर मेें अधूरे ही बने। पिपलियापाला में एक हजार एकड़ का ग्रीन बेल्ट है, लेकिन पार्क 30 एकड़ में ही विकसित किया गया। यहां भी बाकी जमीन पर कोई उपयोग नहीं है। कुछ जगह तो बस्तियां और मैरेज गार्डन आकार ले चुके है। दूसरी रीजनल पार्क सिरपुर तालाब के पास है। वहां भी तालाब के आसपास के हिस्से को ही विकसित किया गया। पार्क की जमीन पर यहां प्रजापत नगर और अन्य बसि्तयां बन गई।

हरियाली के लिए भी प्राधिकरण कर रहा काम

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा नेे बताया कि हमने हरियाली के लिए भी उल्लेखनीय काम किया है। स्कीम-136 में सिटी फारेस्ट बनाया गया है। इसके अलावा शहर की नई रिंग रोड  के आसपास भी हरियाली के लिए स्कीम घोषित की जाएगी।

मास्टर प्लान में शामिल पार्क नहीं बने

नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के पूर्व इंजीनियर जयवंत होलकर ने बताया कि मास्टर प्लान मेें सिटी व जोनल पार्क इसलिए दिए जाते है,ताकि बसाहट के आसपास की आबो हवा शुद्ध रहे, लेकिन मास्टर प्लान के हिसाब से काॅलोनियां तो विकसित हो जाती है, लेकिन पार्क विकसित नहीं होते,जबकि हरियाली को भी प्राथमिकता से लेना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!