इंदौर में मेयर कलेक्टर ने लगाई झाडू, सफाईमित्रों के साथ जमीन पर बैठकर किया नाश्ता

इंदौर सातवीं बार फिर स्वच्छता में पहले स्थान पर आना चाहता है। इंदौर गौरव दिवस के तहत शहर में हो रहे कार्यक्रमों में रविवार को शहर के सरकारी दफ्तर, धर्म स्थलों को साफ करने का अभियान चलाया गया। सुबह मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे। कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल की पार्किंग और परिसर मेें इधर-उधर फैली प्लास्टिक समेटी फिर झाड़ू से कचरा एकत्र किया।मेयर ने लोकमान्य नगर में रहवासियों के साथ झाडू लगाई। इसके अलावा उन्होंने अन्नपूर्णा क्षेत्र, उषा नगर की गलियों और उद्यानों में झाडू लगाई। उधर शहर के अलग अगल स्थानों पर महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व अधिकारियों ने झाडू लगाई और रहवासियों को शहर साफ रखने का संकल्प दिलाया।

मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर ने सातवीं बार स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए कमर कस ली है। शहरवासियों को अब स्वच्छ शहर ही पसंद आता है, क्योकि अब सफाई हमारी आदत में शुमार हो गई है। कचरे को नियत स्थान पर डालना भी शहरवासियों की जिम्मेदारी है। बेकलेन में कचरा फेंकने के बजाए उसे डोर डू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिया जाना चाहिए।
कलेक्टर ने सफाई मित्रों के साथ किया नाश्ता

कलेक्टर कार्यालय मेें सुबह 9 बजे तक सफाई अभियान चला। इसके बाद कलेक्टर महिला सफाईमित्रों के साथ कार्यालय के लाॅन में हरी घास पर आकर बैैठ गए। इसके बाद उन्होंने सफाईमित्रों के साथ ही पोहे और चाय का नाश्ता किया। उन्होंने सफाई मित्रों से बातें भी की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!