कर्नाटक, गुजरात में बचाई पार्टी की साख, कौन हैं कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ डीके शिवकुमार?

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। सात बार के विधायक डीके शिवकुमार कर्नाटक में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। डीके शिवकुमार को कर्नाटक में कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता है। कर्नाटक या गुजरात में जब भी कांग्रेस फंसी, तब डीके शिवकुमार ही थे जिन्होंने अपनी पार्टी को मुसीबत से बाहर निकाला।

शिवकुमार को कहते हैं कांग्रेस का संकटमोचक
डीके शिवकुमार को कांग्रेस का संकटमोचक क्यों कहा जाता है, इसका उदाहरण वो कई बार दे चुके हैं। बात 2018 के विधानसभा चुनाव की है। इस चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। हालांकि, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बहुमत साबित करने के लिए भाजपा को कुछ ही विधायकों की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कहा जाता है कि ऐसा डीके शिवकुमार की वजह से हुआ। डीके की वजह से ही कांग्रेस और जेडीएस का एक भी विधायक पाला नहीं बदल सका और येदियुरप्पा सरकार नहीं बना सके।

अमीर नेताओं में से एक
डीके देश के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं। कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 1,413.78 करोड़ रुपये घोषित की है। वहीं, 2018 के चुनाव में उन्होंने 840 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की घोषणा की थी। 2013 के चुनावों से ये लगभग 590 करोड़ रुपये ज्यादा थी।

भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप
डीके शिवकुमार भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। साल 2019 में शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। शिवकुमार और उनके सांसद भाई डीके सुरेश का नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज भी किया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!