कर्नाटक में मतगणना से पहले कुमारस्वामी ने मारी पलटी, बोले- हमारी छोटी पार्टी, कोई मांग नहीं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझान कुछ ही देर में आएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, बीजेपी के अलावा जेडीएस ने पूरी ताकत झोंक दी। अब सभी दल नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। उधर, राज्य के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने नतीजों से पहले ही पलटी मार ली है।

स्वामी कल तक दावे कर रहे थे कि जो भी दल मेरी शर्त मानेगा, हम उसी को समर्थन देंगे। कुमारस्वामी ने कहा था कि उनकी शर्त है कि उन्हें राज्य का सीएम बनाया जाए। हालांकि, अब कुमारस्वामी अपने दावे से पलटते दिख रहे हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘अगले 2-3 घंटे में यह सब साफ हो जाएगा। एग्जिट पोल बताते हैं कि दोनों राष्ट्रीय दल बड़े पैमाने पर स्कोर करेंगे। चुनाव में जद (एस) को 30-32 सीटें मिली हैं। हमारी एक छोटी पार्टी है, मेरे कोई मांग नहीं है… मैं अच्छे विकास की उम्मीद कर रहा हूं। कुमारस्वामी ने ये भी कहा कि मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है।

बीजेपी की होगी जीत: बोम्मई
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। बोम्मई ने कहा, ‘कर्नाटक के लिए आज एक बड़ा दिन है, क्योंकि राज्य के लिए जनता का फैसला आने वाला है। मुझे विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और एक स्थिर सरकार देगी।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!