परिणीति-राघव की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत खुश हूं

शुभ घड़ी आ गई है। सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करने जा रहे हैं। दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक सबकुछ फाइनल है। इस बीच राघव-परी की सगाई से पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की प्रतिक्रिया आई है। मधु चोपड़ा ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि कपल के लिए वह बेहद खुश हैं।

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy

लंबे समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की सुर्खियां बनी हुईं हैं। अब आखिर दोनों की इंगेजमेंट होने वाली है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच इन दोनों की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक मीडिया बातचीत में प्रतिक्रिया दी। मधु ने कहा है,  ‘परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हमारा आशीर्वाद हमेशा इन दोनों के साथ रहेगा।’

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परी-राघव की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने वाली है। दोनों की सगाई की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि कल फैमिली फंक्शन में ये सभी एक साथ नजर आने वाले हैं

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का खास प्रोग्राम रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि सगाई समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परी और राघव के इस समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स को मिलाकर 150 लोग शामिल होने वाले हैं। यही नहीं, और भी बहुत कुछ नया होने वाला है। 

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Reacts On Parineeti Raghav Chadha Engagement Says I am very happy

कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में आने वाली हैं। दिल्ली में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड जगत के साथ-साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी शरीक होंगी। सगाई से पहले राघव और परी के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!