कर्नाटक चुनावः राहुल गांधी ने कहा- सरकार बनी तो महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा

बेंगलुरु । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में पांचवीं चुनावी गारंटी की घोषणा करते हुए राज्य में सार्वजनिक परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा किया। राहुल गांधी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनावी गारंटी पूरी नहीं किए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर भी निशाना साधा। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा ‎कि चार मौजूदा (चुनावी) गारंटी में हम एक और गारंटी जोड़ेंगे। यह महिलाओं के लिए होगी। मोदी जी, ध्यान से सुनिए। कांग्रेस के सत्ता में आते ही पहले दिन पांचवीं गारंटी भी लागू की जाएगी, जिसके तहत पूरे कर्नाटक में महिलाएं सार्वजनिक परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी। 
उन्होंने आरोप लगाया ‎कि आपके लोगों ने 40 फीसदी कमीशन के जरिये कर्नाटक की महिलाओं के पैसे लूटे, ये आपका काम रहा, जबकि हमारा काम कर्नाटक की महिलाओं को राज्य के पैसे का लाभ देना है। इसलिए, कांग्रेस के चुनाव जीतने के तुरंत बाद जब भी आप बसों में किसी महिला से मिलेंगे, तो वे बसों में यात्रा करने के लिए एक रुपया नहीं दे रही होंगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा घोषित चुनावी ‘गारंटी में कहा गया है कि ‘गृह ज्योति योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की प्रत्येक प्रमुख महिला को 2,000 रुपण् प्रति माह, ‘अन्न भाग्य के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा ‘युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 3,000 रुपए तथा डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!