सीनियर अधिकारी से विवाद के बाद टीआई ने छोड़ा थाना, बोले- इस माहौल में काम नहीं कर सकते

इंदौर में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीआई बिना हटाए थाने से चला गया हो। मामला एरोड्रम थाने का है। विवाद के बाद टीआई ने निजी कारणों का हवाला देकर थाना छोड़ना बताया है और पुलिस कमिश्नर का कहना है कि लिखित में विवाद की कोई शिकायत नहीं की गई है।

8 अप्रैल को टीआई संजय शुक्ला का अपने सर्कल के एक आईपीएस अफसर से फोन पर विवाद हो गया। अफसर ने टीआई को फोन कर पेंडिंग अपराधों की जानकारी मांगी और गंभीर अपराधों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीआई और आईपीएस अफसर की बातचीत में गरमा गरमी हो गई। इसके बाद काफी देर तक दोनों के बीच वाट्सएप पर भी चैटिंग के जरिए बहस होती रही। इसके बाद टीआई ने फोन कर अफसरों को इसकी जानकारी दी और कहा कि इस तरह के माहौल में काम नहीं कर सकते, इसलिए वे खुद ही थाना छोड़कर जा रहे हैं। 9 अप्रैल की रात टीआई ने थाने पर खुद की रवानगी डाली और चले गए। हालांकि, इसमें उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है।

एसआई को दिया प्रभार
इस घटना के चलते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत ही मल्हारगंज थाने पर पदस्थ एसआई कल्पना चौहान को एरोड्रम थाना प्रभारी बनाया गया।

लिखित शिकायत नहीं दी
इस मामले में कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने कहा है कि कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। टीआई ने आवेदन दिया है कि वे थाने से रिलीव होना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने निजी कारण बताए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!