उज्जैन में दिल दहलाने वाली घटना, युवक सड़क पर जिंदा जला, मदद की लगाता रहा गुहार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चिमनगंज मंडी थाने के पास आसिफ पेंटर नाम का एक व्यक्ति अचानक आग की लपटों में जलता बीच सड़क पर जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगा रहा था, मदद की भीख मांग रहा था। लोगों की असंवेदनशीलता कहिए लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे। युवक को एक व्यापारी ने अस्पताल पहुंचाया। आसिफ ने लोकायुक्त पुलिस में रिश्वतखोरी में उसे षड़यंत्र पूर्वक आग के हवाले करने का आरोप लगाया है। हालांकि लोकायुक्त पुलिस युवक के फरार होने और खुद को आग लगाने की बात कह रही है।

उज्जैन में शनिवार देर रात चिमनगंज मंडी थाना के करीब 500 मीटर दूर एक युवक आग की लपटों से घिरा सड़क पर दौड़ रहा था। वह खुद को बचाने के लिए चीख रहा था, राहगीरों से मदद मांग रहा था। इधर लोग इस दिल दहला देने वाली घटना को दूर से देखते रहे, मदद के बजाय वीडियो बना रहे थे। कुछ व्यापारियों ने आगे आकर मदद की। एक व्यापारी ने उसे ई-रिक्शा रिक्शा से सिविल अस्पताल पहुंचा। घटना स्थल से अस्पताल के रास्ते में जले हुए युवक ने मदद के लिए आगे आए व्यापारी नवनीत सक्सेना को अपना नाम आसिफ पेंटर निवासी इंदिरा नगर (गांधी नगर) का रहने वाला बताया। उसने बताया कि एक काली सफारी पहने आए व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वह उसे नहीं पहचानता है।

गंभीर हालत में उज्जैन से इंदौर एमवाय रेफर उज्जैन सिविल अस्पताल में भर्ती कर युवक का इलाज शुरू किया। वह काफी गंभीर हालत में जल चुका था। उसका प्रायमरी ट्रीटमेंट करने के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। असिफ पेंटर पूर्व में सट्टेबाजी से जुड़ा रहा है। उस पर पुलिस के साथ मिले होने के आरोप भी लगाए गए हैं। जबकि असिफ ने अपने बयानों में उसे पुलिस द्वारा ही जलवाने का आरोप लगाया है।

सटोरिए से पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत की रकम आसिफ को दे दी थी मामला में नया मोड़ यह आया है कि लोकायुक्त पुलिस आसिफ की तलाश कर रही थी। कारण बीते रोज शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ एक रवि कुशवाहा को एक सटोरिए पर दबाव बनाकर 1 लाख रुपयों की डिमांड करने और 25 हजार की रिश्वत लेने के मामले में ट्रेप किया था। यह रकम लोकायुक्त के पहुंचने के पहले ही उसने आसिफ पेंटर को दे दी थी। आसिफ लोकायुक्त से भाग रहा था, इधर रात को आसिफ बीच सड़क पर जली हुई अवस्था में मिला। इस मामले में लोकायुक्त के एडिशनल एसपी सुनील तालान ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आसिफ ने ही खुद को आग लगाई है। फिलहाल लोकायुक्त और उज्जैन पुलिस दोनों अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!