चिकित्सक सेवाभाव को प्राथिमकता देंः राज्यपाल मंगूभाई पटेल

सेवांकुर भारत संस्था का ‘एक सप्ताह देश के नाम’ यह उपक्रम गत सात साल से देश के विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न हुआ है। इस साल यह उपक्रम झाबुआ, मध्य प्रदेश के शिवगंगा प्रतिष्ठान के परिसर में 23 मार्च से लेकर 29 मार्च तक संपन्न हुआ। इस उपक्रम के अंतर्गत देशभर से वैद्यकीय विद्यार्थी और चिकित्सक सात दिन वनवासी क्षेत्र का अनुभव लेते हैं और अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इस अनूठे उपक्रम का सांगता समारोह मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के द्वारा इंदौर स्थित रवींद्र नाट्यगृह में 29 मार्च को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में डॉ जयंतीभाई भाडेसिया (पश्चिम क्षेत्र संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), अशोक सोहनी (मध्य क्षेत्र संघचालक, रा. स्व. संघ) और अशोक खंडेलवाल मौजूद थे। मंच पर ‘एक सप्ताह देश के नाम’ इस उपक्रम के प्रमुख डॉ राजेश पवार, सहप्रमुख डॉ आरती रोजेकर और डॉ किरण अल्हाट उपस्थित थे।

राज्यपाल मंगुभाई ने कहा इस उपक्रम के माध्यम से सेवा का ये बीज हर चिकित्सक में जाना चाहिए। उन्होंने सिकल सेल बीमारी के आंकड़ों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी को इसमें जुड़कर इस बीमारी को नष्ट करना चाहिए। सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सबका अभिनंदन किया। सेवांकुर भारत संस्था से वैद्यकीय क्षेत्र में एक अनूठी पहल शुरू हुई है, जिससे समाज को अपेक्षाएं हैं। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं परिचय से हुई। सेवांकुर भारत इस संस्था का प्रास्ताविक डॉ नितीन गादेवाड (संयोजक, सेवांकुर भारत) ने किया। सन् 1989 में संघप्रेरित युवा तज्ञ चिकित्सकों ने समाज में कम दामों में अत्याधुनिक और समाजाभिमुख सेवा देने के लिए शुरू किया था। संभाजीनगर स्थित डॉ हेडगेवार रुग्णालय सेवांकुर भारत की मातृसंस्था है। इस उपक्रम के माध्यम से वनवासी क्षेत्र में अपने देश के बंधुओं के बीच रहकर वैद्यकीय छात्रों में सामाजिक संवेदनशीलता का संस्कार देने की कोशिश सेवांकुर यह संस्था करती है। संवेदनशील एवं समाजाभिमुख वैद्यक चिकित्सक देश के हित में तैयार करना, ऐसा सेवांकुर का उद्देश्य है।

इसके पश्चात चयनित विद्यार्थीयों ने अपना अनुभवकथन किया। पार्थ चतुर्वेदी, शिवानी चव्हाण, चिन्मय पाटील, डॉ श्रीनिवास गुंडू, कस्तुरी ब्रह्मे इन विद्यार्थी और चिकित्सकों ने अपना अनुभव साझा किया। हर्षिता निगवाल यह एम जी एम मेडिकल कॉलेज, इंदौर में पढ़ने वाली छात्रा ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम के बारे में अनुभव कहे, जिसको सुनने इंदौर के बहुत सारे वैद्यकीय विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ राजेश पवार ने किया और राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!