2028 में लगने वाले सिंहस्थ के लिए इंदौर में तैयारी शुरू

इंदौर | वर्ष 2028 में लगने वाले सिंहस्थ के लिए इंदौर में सुपर कारिडोर, इंदौर उज्जैन रोड़ के आसपास ऐसे काम शुरू कर हो गए है। जो पांच साल बाद मेले में शामिल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होंगे। ज्यादातर काम इंदौर विकास प्राधिकरण कर रहा है। इंदौर उज्जैन रोड़ के महत्वपूर्ण लवकुश चौराहे पर डबल डेकर फ्लायओवर बनाने के टेंडर भी शनिवार को खोले जा रहे है। इस ब्रिज के अलावा अंतरराज्यीय बस स्टैंड, एमआर-4 रोड़ को बनाने का काम भी जारी है।

एमआर-10 ब्रिज के पास अंतरराज्यीय बस स्टैंड का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। अगले साल तक स्टैंड से बसों का संचालन शुरु हो जाएगा। वर्ष 2016 के सिंहस्थ में लवकुश चौराहे पर अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया था,लेकिन इस बार स्थाई बस स्टैंड बनकर तैयार हो रहा है।50 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस बस स्टैंड में राजस्थान, गुजरात की तरफ से आने वाली बसें रुकेगीं।

160 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर-उज्जैन रोड पर डबल डेकर ब्रिज बन रहा है। इसकी एक भूजा सुपर कॉरिडोर से गांधी नगर की तरफ रहेगी। जबकि दूसरा ब्रिज दीपमाला ढाबे से उज्जैन की तरफ बनायाा जाएगा। इस ब्रिज की ऊंचाई भी शहर के अन्य ब्रिजों की तुलना में ज्यादा होगी। इसकी ऊंचाई 75 फीट रहेगी। इस ब्रिज के बनने से सिंहस्थ में इंदौर से उज्जैन की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को काफी आसानी होगी।

2016 के सिंहस्थ के पहले इंदौर में स्वदेशी मिल रेलवे क्रासिंग से लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन तक एमआर- 4 सड़क 30 करोड़ की लागत से बनाई गई। अब लक्ष्मीबाई स्टेशन से नए बस स्टैंड तक सड़क बनाने की योजना पर काम हो रहा है। इसके अलावा एमआर-12 मार्ग भी तैयार हो रहा है, जो सांवेर रोड से बायपास को सीधे जोड़ेगा।

इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि इंदौर सांवेर रोड पर डबल डेकर ब्रिज बना रहा है। शनिवार को इसके टैंडर खोले जाएंगे। इसके अलावा एमआर-4 और एमआर-12 का निर्माण भी करवा रहा है। एमआर- 4 मार्ग में नगर निगम की मदद भी ली जा रही है। दो-तीन सालों में बस स्टैंड, ब्रिज और सड़कों के काम पूरे हो जाएंगे। जिसका उपयोग सिंहस्थ के समय ज्यादा होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!