इंदौर के रेलवे स्टेशन पर अब दो माह लगा सकेंगे स्थानीय उत्पाद के स्टाल

इंदौर ।   रेलवे स्टेशनों के आसपास के स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई ‘वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट’ योजना का पंद्रहवां चरण शुरू होने जा रहा है। 10 अप्रैल से शुरू होने वाले इस चरण में अब दो माह तक स्टेशन पर स्टाल लगाने की अनुमति मिलेगी। अब तक के चरणों में 15 दिन की अनुमति मिलती थी। योजना के तहत इंदौर रेलवे स्टेशन पर आकर्षक आउटलेट बिजली कनेक्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। स्वयं सहायता समूह या स्थानीय संगठन इसके लिए पंजीयन करवा सकते हैं। भारतीय रेलवे स्टेशनों के आसपास के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना का प्रथम चरण 25 मार्च 2022 को शुरू किया था। इसमें 15 दिन के लिए रेलवे स्टेशनों पर स्टाल उपलब्ध कराए जाते थे, लेकिन अब पंद्रहवें चरण में योजना का विस्तार किया गया है। रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि पंद्रहवें चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, दाहोद, चित्तौड़गढ़, नीमच, नागदा स्टेशनों पर स्टाल का आवंटन दो महीने के लिए किया जाएगा ।

30 लाख रुपये से अधिक की हुई बिक्री

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने अपने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना के तहत स्टाल लगाए हैं। अभी तक विभिन्न चरणों में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, दाहोद, शुजालपुर, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, मेघनगर, नागदा स्टेशनों पर 140 स्टाल लगाए जा चुके है । इसमें स्टाल संचालकों द्वारा 30 लाख रुपये से अधिक के सामान की बिक्री की गई है।

इनको मिलेगा अवसर

योजना के तहत स्वयं सहायता समूह या स्थानीय संगठन अपने उत्पादों का विवरण देकर स्टेशन पर दो महीने के लिए स्टाल लगा सकेंगे। इसके लिए रेल प्रशासन के पास 4000 हजार रुपये जमाकर पंजीयन करवाना होगा। इसमें स्थानीय खानपान के गुणवत्तायुक्त सामान, हस्तशिल्प, हथकरघा, स्थानीय कलाकृतियां, स्थानीय खिलौने, चमड़े का सामान, स्थानीय पोशाक, पारंपरिक उपकरण के स्टाल लगाए जा सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!