मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना देंगी CM ममता बनर्जी, जानें क्यों ?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय योजनाओं में फंड नहीं देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर ममता 29 और 30 मार्च को धरना देंगी। मंगवार को ओडिशा रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने ये जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को केंद्रीय योजनाओं में फंड नहीं देने का आरोप लगाया।ममता ने कहा, इस साल भी बजट में मनरेगा और आवास योजना के लिए एक भी पैसा फंड नहीं दिया गया है।

इसके खिलाफ वह खुद मुख्यमंत्री के रूप में 29 मार्च और 30 मार्च को दिल्ली में अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना देंगी। ममता ने कहा कि धरना 29 मार्च को शुरू होगा और 30 मार्च की शाम तक जारी रहेगा। इसके बाद वे फिर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगी।पत्रकारों से बातचीत करते ममता बनर्जी ने कहा, मेरा एक ही बात कहना है, इस बजट में भी बंगाल को सौ दिनों के काम में एक पैसा नहीं दिया गया है। केंद्र की ओर से आवास योजना के लिए भी एक भी पैसा नहीं दिया गया।

ममता ने आगे कहा कि पहले जो 95 लाख घरों का निर्माण किया गया, उसका पैसा बाकी है। सड़कें बनाई जा रही हैं लेकिन पैसा अभी तक मिला नहीं है। अपने पैसों से सड़कों का निर्माण कर रही है राज्य सरकार। 12 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक भी पैसा नहीं दिया।ममता ने कहा, हम काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के समय भी कहा था। जब गृहमंत्री कोलकाता आए थे, तब भी कहा था। पैसों के लिए कई बार कह चुके हैं। कई बार लिख चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार पैसे नहीं दे रही है। जानबूझ कर कुछ टीम भाजपा के कहने पर बंगाल भेजा जा रहा है। ममता ने कहा, अब ऐसा लगने लगा है कि भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष सीबीआई और ईडी के डायरेक्टर हो गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!