भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, नड्डा संबोधित करेंगे

भोपाल :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 मार्च को राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके भोपाल आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 26 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नवीन प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर का भूमिपूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय के भूमिपूजन के पश्चात लाल परेड ग्राउंड पहुचंकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों की 36 विधानसभाओं के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

25 मार्च को अमित शाह छिंदवाड़ा में
शर्मा ने बताया कि 25 मार्च को छिंदवाड़ा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान शाह जनसभा एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। शाह छिंदवाड़ा से महाविजय के संकल्प का शंखनाद करेंगे।

भाजपा के नए भवन में 1005 की क्षमता का सभागार बनेगा
एक लाख वर्गफीट में बनने वाले नए भाजपा कार्यालय भवन में तीन संकुल होंगे। कार्यालयीन संकुल का नाम ‘संकल्प’ होगा। पदाधिकारी निवास ‘समर्पण’ और कर्मचारी आवास ‘सहयोग’ नए भवन के अंग होंगे। नए भवन में 1005 की क्षमता वाला सभागार होगा तथा 400 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। कार्यालय भवन के निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखा जाएगा तथा वर्षाजल के संग्रहण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग तथा सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा। कार्यकर्ता नए भवन से भावनात्मक रूप से जुड़े रहें, इसके लिए इसके निर्माण में कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!