भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा पहुंचे महाकाल की शरण में, सपरिवार किया बाबा का पूजन

भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा सपरिवार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भग्रह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। बता दें कुछ दिनों पहले विराट कोहली भी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल पहुंचे थे।

क्रिकेटर नीतीश राणा के साथ उनकी पत्नी भी साथ थीं।
क्रिकेटर नीतीश राणा के साथ उनकी पत्नी भी साथ थीं

महाकाल मंदिर के सह प्रशासक आरके तिवारी ने बताया कि इन दिनों बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी के दर्शन करने आने का क्रम जारी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे, जिसके बाद गुरुवार दोपहर को भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा ने भगवान श्री महाकाल का पूजन-अर्चन किया।  इस दौरान उनके साथ परिजन उपस्थित थे। जिन्होंने भी गर्भग्रह में  बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गर्भग्रह में दर्शन करने के बाद नीतीश राणा ने नंदी हॉल में बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया। 

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने किए महाकाल दर्शन
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने किए महाकाल दर्शन

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने किए महाकाल दर्शन
गुरुवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय फग्गनसिंह कुलस्ते विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भग्रह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन रुद्राभिषेक किया। 
बाबा महाकाल का पूजन अर्चन के बाद केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने नंदी हॉल में बैठकर ओम नम: शिवाय का जाप किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के उपरांत कुलस्ते महाकाल मंदिर में स्थित अन्य मंदिरों पर भी दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कुलस्ते ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली ने भी किए थे दर्शन
बता दें कि इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। दोनों भस्मारती में शरीक हुए और गर्भगृह में पूजा भी की। दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!