पूर्व मंत्री रंजना बघेल बोलीं- घर आकर जूते मारूंगी और पहुंच गईं, पीछे के गेट से भागे डॉक्टर

इंदौर: मप्र में विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर और इंदौर के डॉ. आनंद राय की एक पोस्ट से बुधवार को बवाल हो गया। आनंद ने फेसबुक अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रंजना बघेल चुनाव में जयस का साथ देंगी। इस पोस्ट पर रंजना बघेल नाराज हो गई। पहले उन्होंने गुस्से में वीडियो जारी कर कहा  कि आनंद राय को घर आकर जूते मारूंगी और इसके बाद रात में ही वो आनंद राय के इंदौर स्थित घर पर पहुंच गईं। रंजना के आते ही आनंद वहां से भाग गए। रंजना ने घर पर मौजूद आनंद राय की पत्नी से कहा कि आप गेट खोलिए मुझे बात करनी है। मैंने अभी आपके पति आनंद राय को पीछे की ओर से भागते हुए देखा है। उनसे कहिए फर्जी खबरें न चलाएं। आप उन्हें अच्छे से यह बात समझा दें। रंजना ने कहा कि यह वीडियो दो साल पुराना है। इस मामले में अमर उजाला ने आनंद राय से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

आनंद ने लिखा इस बार जयस का साथ देंगी रंजना बघेल
वीडियो में रंजना बघेल जयस नेता और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहना रही हैं। उनके साथ भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे और बदनावर के सिंधिया गुट के नेता दिनेश ग्रेवाल भी हैं। आनंद ने वीडियो के साथ लिखा कि अगले चुनाव में कुक्षी-मनावर सीट पर साझा रणनीति बनी। रंजना बघेल जयस संगठन का साथ देंगी। मनावर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी साथ होंगे। सोफे पर बदनावर के सिंधिया गुट के भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल बैठे हैं। इन्हें पिछली बार धार संसदीय सीट से टिकट मिला था। वे भाजपा नेता सांसद छतरसिंह दरबार के सामने हार गए थे।

आनंद ने आदिवासियों का जीवन खराब किया
रंजना बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले आनंद गलत और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति को तोडऩे का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए मुझे 30 साल हो गए हैं। मुझे झूठ बोलना व भ्रामक प्रचार करना नहीं आता है। 2013 से 15 तक आपने आदिवासी युवाओं में भ्रामक प्रचार करके उनकी लाइफ खराब की है। आपने रंजना बघेल ने कहा आप इस भ्रामक प्रचार को रोकिए मैं एक आदिवासी महिला नेता हूं, आपने अपने फेसबुक अकाउंट से जो टिप्पणी की है उसे डिलीट करें।

आनंद ने मांगी माफी, वीडियो हटाया
रंजना के गुस्से के बाद आनंद ने वीडियो को हटा दिया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर रंजना बघेल से माफी भी मांगी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!