उचित मूल्य दुकानों के लिये ग्रेडिंग सिस्टम लागू होगा- मंत्री तोमर

खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कसावट लाने के लिये उचित मूल्य दुकानों के लिये ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके आधार पर ही खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्य-प्रणाली का मूल्यांकन भी किया जाएगा। श्री तोमर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक में यह बात जानकारी दी।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 17 लाख से अधिक परिवारों को 24 हजार 713 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से रियायती दर पर राशन मुहैया कराया जा रहा है। समय-समय पर राशन वितरण में लापरवाही की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। श्री तोमर ने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश के 22 जिलों में ई-आधारित राशनिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके बेहतर परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्रेडिंग सिस्टम में दुकान के कार्य दिवस, आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन वितरण, आधार सत्यापन सर्तकता समितियों की बैठक, ग्राहक की संतुष्टि के अभिलेख का संधारण, निरीक्षण निर्देशों का अनुपालन जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं के आधार पर नम्बर दिए जाएंगे। इसमें 90 प्रतिशत और उससे अधिक नम्बर पाने वाली दुकान को प्रथम ग्रेड, 80 से 90 नंबर तक वाली दुकानों को द्वितीय, 60 से 80 नम्बर तक वाली दुकानों को तृतीय, 40 से 60 तक नम्बर पाने वाली दुकानों को चतुर्थ और 40 से कम नम्बर वाली दुकानों को पंचम ग्रेड दिया जाएगा। विभाग द्वारा ग्रेड के आधार पर ही दुकानों, वितरकों, निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की कार्य-प्रणाली का मूल्यांकन किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!