प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने लोगों की मानसिकता बदलना जरूरी

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा है कि प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिये लोगों की मानसिकता को बदलना होगा। महिलाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों को पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के मामले में जागरूक करना अत्यन्त आवश्यक है। श्रीमती इमरती देवी आज यहाँ महात्मा गाँधी सेवा आश्रम, डब्ल्यू.एच.एच. द्वारा आयोजित राज्य-स्तरीय पोषण समृद्ध गाँव सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने इस मौके पर ‘म.प्र. में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण शिक्षा’ पुस्तक का विमोचन किया।
मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एक महत्वपूण कड़ी है, जो घर-घर जाकर महिलाओं और परिवारों को पोषण की शिक्षा देती है। उन्होंने निर्देश दिये कि गाँवों में कैम्प लगाकर कुपोषित बच्चों का परीक्षण कराया जाये। बच्चों को पोषण तत्वों के महत्व, दैनिक जीवन में उनके उपयोग की जानकारी आदि चित्रों और नुक्कड नाटकों के माध्यम से दें।
कार्यक्रम में डब्ल्यू.एच.एच. की प्रदेश प्रमुख श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव ने पोषण समृद्ध गाँव की अवधारणा की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। श्योपुर जिले के सहरिया जाति के बच्चों ने कार्यक्रम में नुक्कड नाटक के माध्यम से कुपोषण को दूर करने की बात समझाई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!