डोनेशन दिलाने के नाम पर इस्कॉन टेंपल को लगाया चूना, कंपनी ने सीएसआर का दिया लालच

इंदौर : दुनिया की सबसे प्रमुख धार्मिक संस्था इस्कॉन टेंपल डोनेशन के लालच में ठगों के चंगुल में फंस गई। एक कंपनी ने उन्हें सीएसआर यानी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत 50 लाख रुपए का डोनेशन दिलाने का सपना दिखाया। कंपनी ने इसके बदले में कमीशन की मांग की और कमीशन पहले ही रखवा लिया। मंदिर के पुजारी इस लालच में फंस गए और उन्होंने कंपनी की बातों में आकर उसे एक लाख 77 हजार रुपए की राशि दे दी। बाद में जब सीएसआर नहीं आया तब मामले की हकीकत पता चली। 

ऐसे फंसाया जाल में 
इंदौर के निपानिया में इस्कॉन टेंपल है। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉनशियसनेस, इस्कॉन टेंपल के प्रमुख आवेदक महामन दानजी के द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर में धोखाधड़ी संबंधित शिकायत की गई थी। इसमें आवेदक से फ्रॉड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच शुरू की गई। पुलिस को पता चला कि इनोवेशन फाइनेंशियल एडवाइजर प्रा लि कंपनी ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सीएसआर के तहत 50 लाख तक का डोनेशन फंड अरेंज कराकर देने के झूठे वादे किए। उन्होंने यह भी बताया कि वह कई बड़े एनजीओ को सीएसआर में राशि दिलवा चुके हैं और उनके बड़ी कंपनियों में अच्छे संपर्क हैं। इसके बाद कंपनी ने उनसे 1,77,000 रुपए ले लिए। 

फंड नहीं आया तो टालने लगी कंपनी
बाद में डोनेशन फंड अरेंज नहीं करने पर मंदिर ने पैसे वापस मांगे तो कंपनी टालने लगी। कंपनी ने कहा कि हम लगातार आपके लिए प्रयास कर रहे हैं कुछ समय में आपको सीएसआर मिल जाएगा। जब लंबे समय तक ऐसा नहीं हुआ तो मंदिर वालों के सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। क्राइम ब्रांच इंदौर की आर्थिक अपराध सेल ने शिकायत के आधार पर कंपनी से पूरे पैसे मंदिर को वापस करवाए। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुए आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!