सोमवार शाम अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, ओले गिरने से फसलें आड़ी हुईं

सीहोर जिले समेत आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और पहले तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। आसमान में बिजली कड़की और चमकती रही। करीब 6:45 बजे अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। चने के आकार के ओले गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश ने फसलों को आड़ा कर दियाा। दूसरी ओर नगरीय क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के कारण करीब दो घंटे बिजली भी गुल रही।

नए साल की शुरुआत से ही हर माह मौसम के नए रंग देखने को मिल रहे हैं। जनवरी में जहां कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया। वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। 26 जनवरी बसंत पंचमी के दिन घने कोहरे के साथ बारिश भी हुई, लेकिन जैसे ही फरवरी माह शुरू हुआ गर्मी ने दस्तक दे दी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मार्च माह में भी गर्मी अपने तेवर दिखाती रही है, लेकिन शनिवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई। रविवार और सोमवार की दोपहर तक गर्मी ने फिर लोगों को परेशान किया, लेकिन सोमवार शाम मौसम फिर अचानक बदला और शाम 6:30 बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी बीच नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में चने के आकार के ओले भी गिरे। किसानों की माने तो आंधी बारिश से किसानों की कई हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है।

आंधी तूफान से चने की फसल बर्बाद
शनिवार के बाद सोमवार की शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के खेतों की गेहूं फसल झुककर जमीन पर बैठ गई है। जिससे गेहूं की फसल खराब होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। तेज आंधी तूफान के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि पहले की अपेक्षा फसल नाम मात्र ही निकल पाएगी। आंधी-पानी के कहर ने सीहोर के अलावा श्यामपुर, अहमदपुर, अजमत नगर, मंझेडा सहित आस-पास के कई गांवों के किसानों की फसल को तबाह कर दिया है। खेतों में खड़ी फसल आंधी के कारण झुकी है। जिन क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ है वहां के कई किसान तो बीज निकलने की संभावना भी नहीं जता पा रहे हैं।

नौ मार्च तक रहेगा ऐसा ही मौसम
आरएके कॉलेज मौसम विभाग के अनुसार दो सिस्टम का असर होने से फाल्गुन माह में बेमौसम बारिश हो रही है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरवेंस एक्टिव है साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं और अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं, इसलिए क्लाउड फॉर्मेशन हो रहा हैं। अभी तीन दिन और ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बारिश के भी आसार बन रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!