इंदौर में खुलेंगे तीन नए थाने, अपराधों पर अंकुश में मिलेगी मदद

मप्र की स्मार्ट सिटी बन रहे इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए अब तीन नए थाने खुलेंगे। बजट में 453 नए थाने बनाने की घोषणा हुई है। इसके साथ इंदौर में तीन नए थाने खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके तहत सुपर कॉरिडोर, महालक्ष्मी नगर और धार रोड पर नए थाने खुलेंगे। 

अभी शहर में आयुक्त प्रणाली के बाद नगरीय सीमा में 32 थाने आते हैं। आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक कुछ दिनों पहले सुपर कॉरिडोर, महालक्ष्मी नगर और धार रोड थाने का प्रस्ताव भेजा गया था।

तीनों क्षेत्रों में अपराधों पर लगाम लगाने में मिलेगी मदद
इंदौर के सुपर कॉरिडोर, महालक्ष्मी नगर और धार रोड पर नए थाने खुलने से तीनों ही क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। यह तीनों ही क्षेत्रफल की दृष्टि से भी बड़े हैं। यहां पर पिछले कुछ समय में अपराधों की संख्या में भी इजाफा देखने में आया है। सुपर कॉरिडोर पर तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट स्टार्टअप पार्क आने वाला है। इसके साथ दुनियाभर की आईटी कंपनियों ने भी यहीं पर अपना ठिकाना बनाया है। इस लिहाज से यहां पर पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत करना प्रशासन के लिए प्राथमिकता बन गया है। 

सुपर कॉरिडोर पर बनने वाले थाने में बाणगंगा, हीरानगर और परदेशीपुरा थाने के कुछ क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। वहीं खजराना, विजयनगर और लसूडिय़ा थाने के कुछ हिस्से को तोडक़र महालक्ष्मी नगर और एरोड्रम में आने वाली कुछ कॉलोनियों को धार रोड थाने में सम्मिलित किया जाएगा। अब मप्र सरकार के बजट की घोषणा के बाद तीनों नए थाने खुलने का रास्ता साफ हो गया है।

एसीपी और डीसीपी कोर्ट को भी नई जगह
आयुक्त प्रणाली के बाद एसीपी और डीसीपी कोर्ट बनाई गई थी लेकिन जगह की कमी के कारण फिलहाल यह कोर्ट संबंधित अफसरों के कार्यालयों में ही लग रही है। शासन को नई कोर्ट इमारत का प्रस्ताव भी भेजा गया था। उम्मीद है कि इसके लिए भी जल्द ही नई जगह मिल जाएगी और यह दोनों ही कोर्ट के लिए योजनाएं जमीन पर आएंगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!