पेशी पर लाए गए कैदी को भगा दिया था, दोषी आरक्षक को एक वर्ष कारावास

इंदौर ।  जिला जेल से पेशी पर लाए गए कैदी को भगाने वाले पुलिस आरक्षक को जिला न्यायालय ने एक वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरक्षक खुद भी फरार हो गया था। घटना के कुछ दिन बाद वह पुलिस के हाथ लगा। जिस कैदी को उसने भगाया था वह अंत तक हाथ नहीं आया। आरक्षक ने मामले में खुद को बचाने के लिए रजिस्टर में किसी दूसरे आरक्षक का नंबर लिखवा दिया था, लेकिन वह बच नहीं सका। वारदात 11 सितंबर 2009 की है। कैदी को भगाने वाले आरोपित का नाम तुकाराम पुत्र श्रीराम कुमावत निवासी डीआरपी लाइन है। वह आरक्षक था। घटना वाले दिन वह आरोपित मनोज पुत्र बच्चुसिंह को जाफ्ता से निकालकर सत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए लेकर गया था।

तुकाराम का बेज नंबर 234 था लेकिन उसने जाफ्ता के रजिस्टर में आरक्षक भरतसिंह का बेज नंबर 1535 लिखवाया ताकि उस पर शक न हो। तुकाराम मनोज को लेकर जाफ्ता से तो गया लेकिन लौटा नहीं। वह मनोज के साथ फरार हो गया था। पुलिस उसके निवास पर भी पहुंची लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। कुछ दिन बाद तुकाराम पुलिस के हाथ लगा। उसने स्वीकारा कि उसने ही मनोज को भगाया था। उसके खिलाफ भादवि की धारा 225ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अभियोजन की तरफ से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील जाट ने की। न्यायालय ने इस मामले में निर्णय पारित करते हुए आरोपित तुकाराम पुत्र श्रीराम कुमावत को एक वर्ष कठोर कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!