स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज फेल, नो बॉल और खराब रिव्यू ने बढ़ाई मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया 47 रन आगे

इंदौर :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल 47 रन की बढ़त है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की बढ़त और ज्यादा होगी। अगर पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से ज्यादा की बढ़त मिलती है तो भारतीय टीम मैच हार सकती है। आइए जानते हैं, मैच में पहले दिन क्या हुआ और भारतीय टीम कैसे अपने ही घर में पिछड़ गई। 

image

भारत की पारी में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित और गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। कप्तान रोहित बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 12 रन के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। गिल 21, पुजारा एक और कोहली 22 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस खाता भी नहीं खोल पाए। भरत ने 17 और अक्षर ने 12 रन की पारी खेल भारत को थोड़ी बेहतर स्थिति में पहुंचाया। अश्विन तीन रन बनाकर आउट हुए और उमेश ने 17 रन की पारी खेल भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सिराज खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए और भारतीय पारी 109 रन पर सिमट गई।

image

ऑस्ट्रेलिया का अच्छा प्रदर्शन
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 12 रन पर गिर गया था। रवींद्र जडेजा ने ट्रेविस हेड को विकेटों के सामने फंसा कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। हालांकि, इसके बाद ख्वाजा और लाबुशेन ने 96 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में काफी आगे कर दिया। लाबुशेन 31 और ख्वाजा 60 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान स्मिथ ने 26 रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब सात और कैमरून ग्रीन छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 47 रन की बढ़त मिल चुकी है। भारत के लिए सभी चार विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए हैं।

image

अपने ही जाल में फंसा भारत 
इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारत ने स्पिन पिच में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ विकेट गंवाए थे। दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लगभग एक सत्र में सिमटी थी और भारत ने आसानी से दोनों मैच अपने नाम किए थे। हालांकि, इस मैच में भारतीय टीम अपने ही जाल में फंस गई। भारत ने पहले दिन के पहले सत्र में ही सात विकेट गंवा दिए और भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। यहीं से टीम इंडिया मैच में पीछे हो गई। 

image

जडेजा की नो गेंद पड़ी भारी
रवींद्र जडेजा ने इस मैच में ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन को भी खाता खोले बिना ही आउट कर दिया था। हालांकि, यह नो गेंद रही और लाबुशेन क्रीज पर बने रहे। उन्होंने ख्वाजा के साथ 96 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में काफी आगे कर दिया। जडेजा स्पिन गेंदबाज होने के बावजूद अक्सर नो गेंद करते हैं। वह 2016 टी20 विश्व कप में भी नो गेंद कर आलोचना झेल चुके हैं। इस सीरीज में भी उन्होंने विकेट लिया था, लेकिन नो गेंद हो गई थी। हालांकि, भारत मैच जीत गया था और इस पर बवाल नहीं हुआ था, लेकिन इस मैच में उनकी नो गेंद टीम पर बहुत भारी पड़ी है।

image

डीआरएस का खराब इस्तेमाल
भारतीय टीम ने इस मैच में डीआरएस का बहुत खराब इस्तेमाल किया। रोहित शर्मा ने लगातार खराब रिव्यू लिए और भारत ने दो रिव्यू बहुत जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने सही मौके पर रिव्यू नहीं लिया और लाबुशेन बच गए। इस समय वह सात रन पर थे और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38 रन था। लाबुशेन ने कुल 31 रन बनाए और मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में ले गए। अगर 38 रन पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरता तो मैच के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सिमट सकती थी और बड़ी बढ़त लेने से चूक सकती थी।

image

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!