केरल में मॉनसून की शुरुआत 27 मई से 4 जून, 2024 के बीच

नई दिल्ली;दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है, इसी आधार पर अन्य राज्यों के लिए मॉनसून की चाल तय होगी. जो भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए चार महीने के बारिश के मौसम के लिए मंच तैयार करेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई को केरल में पहुंच सकता है. हालांकि, इसमें चार दिनों के आगे या पीछे होने की संभावना बनी रहती है.

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल केरल में मॉनसून की शुरुआत 27 मई और 4 जून, 2024 के बीच हो सकती है. केरल में मॉनसून आने की सामान्य तारीख 1 से 4 जून तक है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा, “यह जल्दी नहीं है. यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मॉनसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है.”

19 मई तक अंडमान और निकोबार में दस्तक

इससे पहले मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचने की उम्मीद जताई थी, जो सामान्य तारीख से 3 दिन पहले है. हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है. अंडमान निकोबार से आगे बढ़ते हुए मॉनसून केरल पहुंचता है. मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख की बात करें तो 10 जून तक ये महाराष्ट्र पहुंच जाता है.

किस राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून

फिर आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंचता है. वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देता है. हालांकि, अभी मौसम विभाग ने इन राज्यों में मॉनसून के पहुंचने की कोई तारीख नहीं बताई है. मौसम विभाग लगातार मॉनसून की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है.

पिछले 5 साल कैसी रही मॉनसून का चाल

पिछले महीने, आईएमडी ने जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीज़न के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया था. बता दें कि जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मॉनसून महीने माना जाता है क्योंकि इस अवधि में खरीफ फसल की अधिकांश बुआई होती है. आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले साल आठ जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में तीन जून को और 2020 में एक जून को और 2019 में 8 जून को मॉनसून की शुरुआत हुई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!