इंदौर में भारतीय खिलाड़‍ियों ने जमकर किया अभ्यास, महाकाल का लिया आशीर्वाद

इंदौर :भारतीय टीम भले ही बार्डर गावस्कर ट्राफी में अपराजेय स्थिति में है, लेकिन अब भी टीम प्रबंधन प्रयास में कमी नहीं रख रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को होलकर स्टेडियम में तेज धूप के बीच करीब तीन घंटे अभ्यास किया। टीम प्रबंधन का ध्यान केएल राहुल पर रहा, जो खराब दौर से गुजर रहे हैं। इसके पहले राहुल रविवार को पत्नी अथिया के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। सोमवार सुबह क्रिकेटर अक्षर पटेल पत्नी के साथ महाकाल के भस्मारती दर्शन किए और पूजन किया।

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। तीसरा मुकाबला एक मार्च से खेला जाना है। भारतीय टीम तय समय से करीब एक घंटा पहले ही स्टेडियम पहुंची और अभ्यास प्रारंभ कर दिया। टीम प्रबंधन का ध्यान केएल राहुल पर था, जिनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। राहुल ने स्टेडियम के छोर पर बनी दो अलग-अलग नेट्स पर एक घंटे से ज्यादा पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाजों का ज्यादा सामना किया। नेट्स पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजी राहुल ने ही की। अभ्यास के बाद वे विराट कोहली के पास गए और दोनों के बीच बहुत लंबी चर्चा चली।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!