PM मोदी के भाषण के बाद दबाव में दिखे इमरान खान, पीएम मोदी को कह दिया ‘राष्‍ट्रपति’

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क (New York) में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) में अपने पहले संबोधन के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ‘राष्‍ट्रपति’ कह दिया. इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जोरशोर से हो रही है और लोग इमरान खान को ट्रोल भी कर रहे हैं.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के बाद पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना संबोधन दिया. इस संबोधन में उन्‍होंने भारत विरोधी बयानबाजी जारी रखी. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने करीब 50 मिनट के अपने संबोधन में अपने भारतीय समकक्ष को “प्रेजिडेंट मोदी” कह दिया.

दरअसल, इमरान के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इस साल की शुरुआत में ईरान की यात्रा के दौरान भी खान ने एक गलत बयान दिया था और कहा था कि जर्मनी और जापान ने व्यापार संबंधों को बढ़ाने को एक सीमा साझा की, जबकि वह वास्तव में जर्मनी और फ्रांस के सीमा क्षेत्र का उल्लेख करना चाहते थे. उनकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर भी कड़ी प्रतिक्रिया मिली थी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!