इंदौर में स्‍टूडेंट ने प्र‍िंसिपल पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, सामने आई ये वजह

इंदौर: इंदौर के बीएम कॉलेज के पूर्व छात्र ने कॉलेज की 54 साल महिला प्राचार्य पर सोमवार को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वे 80 फीसदी जल गईं हैं। वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद सुसाइड करने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई, जब कॉलेज की छुट्टी हो गई थी और प्राचार्य विमुक्ता शर्मा अपने घर के लिए रवाना होने से पहले कॉलेज परिसर में लगे पेड़ से बेल पत्र तोड़ रही थीं, तभी कॉलेज के पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिन्हें गंभीर हालात में इंदौर के चोइथराम अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

80 फीसदी झुलसीं प्र‍िंसिपल
ग्रामीण एसपी भगवत सिंह बिरदे ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत झुलसीं विमुक्‍ता शर्मा को शहर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। एसपी के मुताबिक घटना के बाद आरोपी तिंछा फॉल की रेलिंग से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सामने आई हैरान करने वाली वजह
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बी. फार्मा. की परीक्षा जुलाई 2022 में उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन कॉलेज उसे उसकी अंकसूची नहीं दे रहा था। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान के पास आशुतोष श्रीवास्तव की अंकसूची अब तक पहुंची ही नहीं है। जानकारी के मुताबिक आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले कॉलेज के एक स्टाफ पर चाकू से हमला कर चुका है, तब भी इसकी गिरफ्तारी हुई थी।

  • इंदौर में छात्र ने प्रिंसिपल पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई
  • गंभीर हालत में प्रिंसिपल को अस्‍पताल में भर्ती कराया
  • आग लगाने के बाद सुसाइड करने जा रहा था आरोपी
  • मार्कशीट के विवाद में छात्र ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!